अनुराधा शर्मा ने महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चयन पर सभी प्रमुख नेताओं का जताया आभार। - Smachar

Header Ads

Breaking News

अनुराधा शर्मा ने महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चयन पर सभी प्रमुख नेताओं का जताया आभार।

 अनुराधा शर्मा ने महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चयन पर सभी प्रमुख नेताओं का जताया आभार।


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, हिमाचल प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अनुराधा शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सभी पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। अनुराधा शर्मा ने सबसे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर और राज्यसभा सांसद  इंदु गोस्वामी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश हित में महिलाओं के सशक्तिकरण व संगठन को मजबूत करने की दिशा में वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। अनुराधा शर्मा ने क्षेत्र के पूर्व विधायक  रविंद्र रवि धीमान का भी आभार व्यक्त किया, और सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विश्वास के लिए धन्यवाद कहा।

कोई टिप्पणी नहीं