रेणुका मेला पूरी भव्यता तथा पारम्परिक रूप से होगा आयोजितः- विनय कुमार

 रेणुका मेला पूरी भव्यता तथा पारम्परिक रूप से होगा आयोजितः- विनय कुमार


    नाहन  उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 31 अक्तुबर से 5 नवम्बर, 2025 तक पूरी भव्यता तथा पारम्परिक रूप से मनाया जायेगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। यह जानकारी उपाध्यक्ष ने उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में रेणुका मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


        उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होनें बताया की मेले में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनियां लगाई जायेंगी तथा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त दंगल का आयोजन भी किया जायेगा।

         बैठक में मेला मैदान, अस्थाई पुल तथा सडकों की मुरम्मत बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें श्रद्वालुओं की सुरक्षा तथा सुचारू यतायात व्यवस्था के लिए पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेगें ताकि मेले की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

        इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एन0एस0 नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल0आर0 वर्मा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपास्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल