जयसिंहपुर क्षेत्र के तानी राम राणा बने किसान मोर्चा मंडल पंचरुखी के अध्यक्ष
जयसिंहपुर क्षेत्र के तानी राम राणा बने किसान मोर्चा मंडल पंचरुखी के अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के अनुभवी कार्यकर्ता तानी राम राणा को किसान मोर्चा मंडल पंचरुखी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, निष्ठा व संगठनात्मक योगदान को देखते हुए पार्टी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।तानी राम राणा ने पार्टी में अपने सेवा कार्यों के दौरान सर्व प्रथम बी.एल.ए. (Booth Level Agent) के रूप में सेवा दी। इस भूमिका में उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं को पार्टी की नीतियों तथा योजनाओं से अवगत कराया और संगठन को जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके पश्चात तानी राम राणा ग्राम प्रमुख बने तथा गांव के विकास, सामाजिक कल्याण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाई।उनकी नियुक्ति के उपरांत मंडल स्तर पर एक सशक्त कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और अनेक सक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। यह टीम किसानों की समस्याओं, उनके कल्याण व विकास के लिए कार्य करेगी।तानी राम राणा ने कहा कि वे किसान समुदाय की आवाज शासन और प्रशासन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वे क्षेत्र के किसानों और समाज के हर वर्ग के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उनकी नियुक्ति से भाजपा को संगठन स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं