विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के एयर गांव में धार्मिक अनुष्ठान में लिया भाग, - Smachar

Header Ads

Breaking News

विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के एयर गांव में धार्मिक अनुष्ठान में लिया भाग,

 विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के एयर गांव में धार्मिक अनुष्ठान में लिया भाग,


सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख व स्कूल के खेल मैदान बनाने के लिए 1 लाख दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। ये बात आज विधायक संजय अवस्थी ने अर्की उपमंडल के एर गांव में आज दीपावली के शुभ अवसर एक शिवलिंग और हनुमान जी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कही। संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल की देव संस्कृति विश्व मानचित्र पर अहम स्थान रखती है और यहां के लोगों की देवी देवताओं पर गहरी आस्था है। एक जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र का समुचित विकास कर रही है और उनका लक्ष्य अर्की उपमंडल का समुचित विकास करना है। संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए खेल संरचना को मजबूत किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने एर गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 3 जबकि खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। 

           विधायक संजय अवस्थी ने इस दौरान स्थानीय बजरंग समिति को 21 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।

कोई टिप्पणी नहीं