हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अश्विनी ठाकुर वह सह सचिव संजीव ठाकुर का नूरपुर में बहुत स्वागत
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अश्विनी ठाकुर वह सह सचिव संजीव ठाकुर का नूरपुर में बहुत स्वागत
नूरपुर : विनय महाजन /
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन पीटर हाफ शिमला में पिछले दिनों संपन हुआ। जिसमें 35 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें 30 पदाधिकारियों को सर्व समिति से चुना गया और 5 पदों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से बैलेंट पेपर द्वारा वोट डालकर चुनाव किया गया। इसमें अश्वनी ठाकुर को यूनियन के डिप्टी जरनल सेक्रेटरी और संजीव ठाकुर सह सचिव जनरेशन के पद पर चुना गया। आज अश्विनी ठाकुर और संजीव ठाकुर का विधुत मंडल नूरपुर में पहुंचने पर जोरदार तरीके से फूल मालाओं के साथ नूरपुर जोन कर्मचारियों ,अधिकारियों ब पेंशनरो ने स्वागत किया। इस अवसर पर अश्वनी ठाकुर और संजीव ठाकुर जी ने संयुक्त बयान में कहा कि मुझे जो जिमेदारी कर्मचारियों ने दी है उसका हम पूर्ण रूप से निर्वाह करेगे। और कर्मचारियों की मांगों और समस्याओ को हल करवाने के लिए प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधक वर्ग से हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नूरपुर जोन के अंतर्गत आने वाली समस्त यूनिटों के प्रधान, सचिव, सदस्य , ज्वाइंट एक्शन कमेटी जिला कांगड़ा के कन्वीनर सूर्या जामवाल यूनिट प्रधान रोहित, अरविंद,अक्षय अजय,रजत,प्रदीप व जोनल सचिव रवि, बबलू, जोध सिंह और पेंशनर फॉर्म से राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहिल जी उनके साथ पेंशनर यूनिट नूरपुर के सचिव अरुण सहोत्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं