पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई की मार से कराह रही जनता – कांग्रेस सरकार ने तोड़ी हिमाचल की कमर : बिंदल
पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई की मार से कराह रही जनता – कांग्रेस सरकार ने तोड़ी हिमाचल की कमर : बिंदल घटता बजट, बढ़ते टैक्स और वादों की भरमार – कांग्रेस का बजट पूरी तरह जनविरोधी और विनाशकारी शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई की चक्की में पीसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े वादों और गारंटियों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आते ही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि पहले डीजल पर ₹10.40 प्रति लीटर टैक्स लगाया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹15.40 प्रति लीटर कर दिया गया है, जो सीधे-सीधे जनता की जेब पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसका असर हर वर्ग पर पड़ रहा है—किसान, बागवान, मजदूर, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल महंगे होने से • परिवहन लागत बढ़ेगी • बस, टैक्सी और ट्रक किराए बढ़ेंगे • कृषि और सिंचाई खर्च बढ़ेगा • बागवानी उत्प...