पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

 पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके     चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  लिए वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र


मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे तीन महीने में ही स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में आज चम्बा मुख्यालय में भी ऐतिहासिक चौहान में आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ स्थानीय लोगों ने की भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला चम्बा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा किया गया। उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन के साथ पुलिस अधीक्षक अभषेक यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे। सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा गणमान्य लोगो को तुलसी के पौधे भी भेट स्वरूप दिए गए। 

 इस मौके पर जिला आयुर्वेद चकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज चम्बा के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि जो हमारी भारतीय योग पद्धति है उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है और इसे आज ही के दिन भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सभी लोग धूमधाम से योग दिवस को मनाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं