तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर टाटा सूमो के नाले में गिरने से 1 लापता, 07 की मौत ,04 गम्भीर रूप से घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर टाटा सूमो के नाले में गिरने से 1 लापता, 07 की मौत ,04 गम्भीर रूप से घायल

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर टाटा सूमो के नाले में गिरने से 1 लापता, 06 की मौत ,04 गम्भीर रूप से घायल 


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना) जिला चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की जद में आकर टाटा सूमो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में वाहन चालक और सेकंड आईआरबी के छह जवान शामिल है। तीन घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। एक घायल का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

पुलिस में दुर्घटना में मारे गए चालक व पांच जवानों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक जवान अभी लापता चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस दुर्घटना में मारे गए जवानों व चालक के शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। वाहन में कुल ग्यारह लोग सवार थे।







हादसे में मृतकों की पहचान उप निरीक्षक राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी गांव व पंचायत नूरपुर जिला कांगड़ा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी गांव ओसल डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी जिला चम्बा, आरक्षी कमलजीत पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव खब्बल डाकघर कठोली तहसील जवाली जिला कांगड़ा, आरक्षी सचिन पुत्र मोहेंद्र सिंह राणा निवासी गांव सूरजपुर डाकघर ढलियारा तहसील देहरा जिला कांगड़ा, आरक्षी लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोगरा गांव व डाकघर ईच्छी तहसील व जिला कांगड़ा और चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। हादसे में आरक्षी सचिन पुत्र परसराम निवासी पालमपुर, मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह गांव भटोली डाकघर चंडी लड़ोग जिला चम्बा, आरक्षी अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार गांव चकडोह बेहरा ग्राम पंचायत मंझाराण तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा और पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह गांव मंगली तहसील चुराह जिला चम्बा घायल हुए हैं। हादसे में लापता आरक्षी अभिषेक पुत्र मदन लाल गांव कैहरियां डाकघर एवं तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं