हिमाचल में दिखा सफेद रंग का खूबसूरत कोबरा, भारत के सबसे खतरनाक सांपों में होती है इसकी गिनती - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल में दिखा सफेद रंग का खूबसूरत कोबरा, भारत के सबसे खतरनाक सांपों में होती है इसकी गिनती

 हिमाचल में दिखा सफेद रंग का खूबसूरत कोबरा, भारत के सबसे खतरनाक सांपों में होती है इसकी गिनती


चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो सफेद रंग के एल्बिनो कोबरा का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 3 मिनट का है। इस वीडियो में सफेद रंग का सांप खेतो में रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। वो इस दौरान एक जगह पर काफी देर तक बैठा रहता है। थोड़ी देर के बाद वो झाड़ियों में घुस जाता है। सफेद कोबरा की यह प्रजाति बहुत दुर्लभ है और भारत में बहुत कम देखी जाती है।

सफेद कोबरा की इस प्रजाति का पूरा शरीर सफेद और आंखें लाल होती हैं। दावा है कि पूरे देश में सिर्फ 10 से 15 सफेद कोबरा ही होंगे। सफेद कोबरा को दुनिया के सबसे दुर्लभ दस एल्विनो एनिमल्स में शुमार किया जाता है। इसकी लंबाई 7 फुट तक होती है।

इससे पहले, तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक दुर्लभ सफेद कोबरा सांप देखा गया। कुछ लोगों ने इसे देखकर वन विभाग को सूचित किया और टीम ने पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया। सफेद कोबरा की यह प्रजाति बहुत दुर्लभ है और भारत में बहुत कम देखी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं