भारतीय कपास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी - Smachar

Header Ads

Breaking News

भारतीय कपास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

 भारतीय कपास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी 


भारतीय कपास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 93 पद भरे जाएंगे।आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 24 जुलाई 2023, आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 13 अगस्त 2023  

इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक डिग्री, वाणिज्य में मास्टर डिग्री, कृषि व्यवसाय प्रबंधन या कृषि में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। भारतीय कपास निगम द्वारा परीक्षा का माह व दिनांक के सिलसिले में सूचना अलग से प्रसारित की जाएगी।

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग व ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।

मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग और अकाउंट चयनित कैंडिडेट्स को 30 हजार से 1 लाख 20 हजार व जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव को 22000- 90000 रुपए देय होंगे।

इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल cotcorp.org.in के जरिए अधिसूचना की जांच कर सकते हैं.


कोई टिप्पणी नहीं