हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी 6000 NTT शिक्षकों की भर्ती - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी 6000 NTT शिक्षकों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी 6000 NTT शिक्षकों की भर्ती 


मंगलवार को मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्दी ही 6000 NTT शिक्षकों   की भर्ती होगी। शिक्षकों की भर्ती का मसौदा जल्दी ही कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू हो सकती है

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य के प्रारंभिक व उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया में विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने से बहुत नुकसान हुआ है। सड़कें सुचारू नहीं हो पाई हैं, इसलिए स्कूल भी बंद हैं। अगर जरूरत पड़ी तो स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपलों के प्रमोशन को लेकर भी जल्द फैसला लिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं