नगर परिषद चंबा में स्वयं सहायता समूह महिलाएं शहर के लोगों को सूखा, गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करेंगी - Smachar

Header Ads

Breaking News

नगर परिषद चंबा में स्वयं सहायता समूह महिलाएं शहर के लोगों को सूखा, गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करेंगी

नगर परिषद चंबा में स्वयं सहायता समूह महिलाएं शहर के लोगों को सूखा, गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करेंगी


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) नगर परिषद चंबा ने बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए अब डोर टू डोर लोगों को जागरूक करने की मुहिम छेड़ने का फैसला लिया है। इसके तहत सोमवार से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शहर के हर एक वार्ड में जाकर लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करेंगी। इस अभियान के पहले तीन दिन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों को जागरूक करने के साथ सूखा पड़ा हुआ गीला कूड़ा अलग ना देने की सूरत में होने वाली कार्यवाही के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद मनमानी करने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे।

उधर, नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने में लोगों का सहयोग आवश्यक है उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेशों के बाद अब लोगों को सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग देना होगा। इसके लिए सोमवार से तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं