पूर्व छात्रा शिक्षा बलौरिया को कॉमेट मेंसा स्कूल ने किया सम्मानित

 पूर्व छात्रा शिक्षा बलौरिया को कॉमेट मेंसा स्कूल ने किया सम्मानित


फतेहपुर :  बलजीत ठाकुर /

कॉमेट मेंसा की पूर्व छात्रा शिक्षा बलौरिया ने राष्ट्रीय खेल तलवारबाजी चैंपियनशिप में गोवा में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया । वर्तमान में शिक्षा बलौरिया सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत नेशनल कोचिंग ऑफ एक्सीलेंस सेंटर में कोचिंग ले रही हैं और पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला में बी0 ए0 की पढ़ाई भी कर रही हैं। इन्होंने खेल जगत में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की जैसे कि एशियाई जूनियर एवं कैडेट तलवारबाजी में कांस्य पदक ,अंडर - 23 एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में कजाकिस्तान में रजत पदक, इसके अलावा विश्व यूनियन खेलों में भाग लिया । स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी ने इस अवसर पर कहा कि कॉमेट मेंसा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी उतना ही महत्त्व देता है यह इसी का परिणाम है कि आज हमारे कई पूर्व छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं और अपने मनपसंद विश्वविद्यालयों और कॉलेजो में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर कर रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि कॉमेट मेंसा स्कूल इस क्षेत्र का पहला स्कूल है जहां यह सुविधा ब कोचिंग छात्रों को 10 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी। इसके लिए कोच चंडीगढ़ से नियुक्त किए गए और उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा निशुल्क की गई । यहीं से ही मिस शिक्षा बलौरिया का तलवारबाजी का सफर शुरू हुआ । मुझे आज भी याद है कि शिक्षा बलौरिया पढ़ाई के साथ-साथ तलवारबाजी में भी एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रही हैं। शिक्षा बलौरिया ने अपने भाषण में अभिप्रेरणा देते हुए बच्चों को बताया कि इसका सारा श्रेय कॉमेट मेंसा स्कूल एवं अभिभावकों को देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ जैसे हीरे को तराश कर सही मंजिल तक पहुंचाया और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का धन्यवाद किया । इस मौके पर शिक्षा बलौरिया को स्कूल प्रबंधन कमेटी की तरफ से इस शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया गया एवं आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी, मुख्य अतिथि श्री प्रदीप शर्मा - अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ, प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन अभिभावक और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर