वन मित्र भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने दिखाया दम
वन मित्र भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने दिखाया दम
वन विभाग के करीयां चेक पोस्ट में आयोजित की गई भर्ती प्रक्रिया
चंबा : जितेन्द्र खन्ना / वन विभाग द्वारा शनिवार को करीयां चैक पोस्ट पर वन मित्र भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। प्रक्रिया में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर खूब पसीना बहाया। वन मंडल अधिकारी चम्बा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जिला चम्बा में 98 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी। इसी के तहत वन मंडल चम्बा में भी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र मसरुंड, अपर चम्बा और लोअर चम्बा बीट के लिए वन मित्रों की भर्ती की जा रही है। विभाग की ओर से भर्ती के आयोजन को लेकर सभी तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थी। शारीरिक जांच के उपरांत युवाओं ने दौड़ लगाकर दमखम दिखाया है।
कोई टिप्पणी नहीं