चम्बा में नशा उन्मूलन को लेकर स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को दी हरी झंडी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने

 चम्बा में नशा उन्मूलन को लेकर स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को दी हरी झंडी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि हिमाचल के युवाओं को नशा परोस रहे नशे के सौदागरों को प्रदेश से भागना पड़ेगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जहाँ उनका जागरूकता अभियान इन दिनों पूरे प्रदेश में चल रहा है वहीं प्रदेश सरकार और पंचायत प्रतिनिधि व स्वयं सेवी संस्थाएं जोर शौर से इस कार्य में जुटी हुई है। यह बात राज्यपाल ने आज चम्बा जिला की मैहला पंचायत के मुख्यालय से नशा उन्मूलन को लेकर स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस रैली में शामिल बच्चों ने नारों व तख्तीयों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात राज्यपाल ने प्राचीन हिडिम्बा व जालपा माता मंदिर मैहला में प्रथम महिला जानकी शुक्ल के साथ माथा भी टेका। इसके बाद उन्होंने डॉ यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित किसान मेले में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।कार्यक्रम के दौरान विश्व विद्यालय की तरफ से राज्यपाल व अन्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक नीरज नेयार, विधायक डॉ जनक राज भी मौजूद थे।

इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि किसानों कि आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई पग उठाए गए हैं जिससे किसान आज समृद्ध हुआ हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश में भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य चल रहा हैं जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को