विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

 विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित


ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलन में आज यहां विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने की।

डॉ. प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष विश्व होम्योपैथिक दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी होम्योपैथिक चिकित्सक से आग्रह किया कि होम्योपैथी के आधारभूत सिद्धांतों को समझकर उपचार में उनका पालन सुनिश्चित बनाएं।

डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि होम्योपैथी उपचार पद्धति में उपयोग में लाई जाने वाली दवाएं प्राकृतिक स्त्रोतों से तैयार की जाती हैं।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर उपमण्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीपा शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी नेगी एवं डॉ. सुनिधि सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग