सैनिक कल्याण मंत्री ने सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर किया शोक व्यक्त

सैनिक कल्याण मंत्री ने सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर किया शोक व्यक्त

सोलन समाचार

सोलन(ब्यूरो):-  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सूबेदार कुलदीप चंद की वीरगति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सूबेदार कुलदीप चंद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के विरूद्ध एक अभियान में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

सूबेदार कुलदीप चंद हमीरपुर ज़िला की नादौन तहसील के कोहलवीं गांव के निवासी थे। सूबेदार कुलदीप चंद 9 पंजाब रैजीमैंट में तैनात थे।

डॉ. शांडिल ने अपने शोक संदेश में कहा कि शहीद कुलदीप चंद को देश सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त