शिमला के लोअर बाजार में तेज बारिश के बाद दुकानों में घुसा पानी

शिमला के लोअर बाजार में तेज बारिश के बाद दुकानों में घुसा पानी

शिमला समाचार

शिमला(गायत्री गर्ग):- हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। शिमला में भी पौने 11 बजे कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। जिस कारण सड़कें पानी से लबालब हो गईं। शिमला के लोअर बाजार और मिडल बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। इस दौरान कुछ देर के लिए शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया।

वहीं कांगड़ा में भी सुबह के वक्त अच्छी बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। हमीरपुर के बड़सर, मंडी में तूफान चला। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर अगले 6 से 8 घंटे तक बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का चेतावनी दी है।

कांगड़ा और कुल्लू जिला में आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब, टमाटर, मटर, प्लम, आडू इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है और रात के तापमान में ओलावृष्टि की वजह से गिरावट आई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग