12 वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का रिजल्ट निकला गलत, अंग्रेजी उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचा जाएगा

12 वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का रिजल्ट निकला गलत, अंग्रेजी उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचा जाएगा

छात्रों को मिलेगी राहत इस चूक के कारण हजारों छात्रों को कम अंक मिले थे, जिससे वे मानसिक दबाव में आ गए थे। परिणाम घोषित होने के बाद से ही छात्र, अभिभावक, शिक्षक और विभिन्न संघ इस मुद्दे को लेकर विरोध जता रहे थे। अब संशोधित परिणाम जारी होने से छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीेंरेंद्र चौहान ने शिमला में जारी प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की अपने स्तर पर छानबीन की तो पाया गया कि जो बच्चे 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मैरिट में भी आए हैं, उनमें किसी भी छात्र के अंग्रेजी में अंक 90 से ज्यादा नहीं हैं, जबकि ओवरऑल छात्रों का रिजल्ट 96 और 97 फीसदी रहा है। लगभग सभी जिलों से शिक्षक इस रिजल्ट को लेकर हैरान थे। उसके बाद यह मामला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष भी उठाया गया।  

चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में 12वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र पहले गलती से समय से पहले खोल दिए गए थे, जिसके बाद पेपर को स्थगित कर दोबारा 29 मार्च को आयोजित किया गया। हालांकि बोर्ड की ओर से बाद में जो ओएमआर शीट्स मूल्यांकन के लिए भेजी गईं, उनमें नई परीक्षा के बावजूद पुरानी उत्तरकुंजी का इस्तेमाल कर लिया गया। इससे मल्टीपल चॉइस प्रश्नों के 16 अंकों के मूल्यांकन में त्रुटि हो गई

 बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस त्रुटि की पुष्टि जांच के बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि अब अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की ओएमआर शीट्स को सही उत्तरकुंजी के आधार पर दोबारा जांचा जा रहा है। संशोधित परिणाम 1-2 दिनों में घोषित कर दिया जाएगा। सचिव ने स्पष्ट किया कि केवल अंग्रेजी विषय के अंक ही बदले जाएंगे, जबकि अन्य विषयों के अंक यथावत रहेंगे। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से जारी की गई प्रोविजनल मैरिट लिस्ट में भी बदलाव होगा।

इस त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शाखा के 4 अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। सचिव ने बताया कि लाखों छात्रों से जुड़ी इस गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर