गोपेश्वर पुलिस ने परिजनों की डांट से भागी 12 वर्षीय नाबालिग को सकुशल किया सुपुर्द

गोपेश्वर पुलिस ने परिजनों की डांट से भागी 12 वर्षीय नाबालिग को सकुशल किया सुपुर्द 

थाना गोपेश्वर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 12 वर्षीय नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया। मामला तब सामने आया जब नाबालिग, जो परिजनों की डांट से नाराज़ होकर घर से भाग गई थी, सुभाषनगर में किसी के घर पर पहुंची। अनजान घर में बच्ची को देखकर चिंतित परिवार ने तत्काल चमोली पुलिस सोशल मीडिया सेल को इसकी सूचना दी।

सोशल मीडिया सेल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत थाना गोपेश्वर को सूचित किया। तत्परता दिखाते हुए थाना गोपेश्वर से महिला उपनिरीक्षक मीता गुंसाई और हेड कांस्टेबल विवेक मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाबालिग को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे थाने ले आए।

पुलिस ने तुरंत नाबालिग के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी और उन्हें थाने बुलाया। थाने में उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें समझाया गया कि बच्चों के साथ संवेदनशीलता से पेश आना कितना महत्वपूर्ण है। काउंसलिंग के बाद, नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो गए और उन्होंने चमोली पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से ही किसी अनहोनी को टाला जा सका।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद