फतेहपुर भाजपा ने रैहन में तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का बढ़ाया मनोबल - Smachar

Header Ads

Breaking News

फतेहपुर भाजपा ने रैहन में तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का बढ़ाया मनोबल

 फतेहपुर भाजपा ने रैहन में तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का बढ़ाया मनोबल


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर  /

आपको बता दे सिंदूर ऑपरेशन की कामयाबी के बाद भारतीय जनता पार्टी द्बारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जोकि राष्ट्र स्तर से होती हुई प्रदेश स्तर, जिला स्तर व अब बिधानसभा स्तर पर आयोजित की जा रही है.. इसी कड़ी में सोमवार दोपहर बाद करीब एक बजे बिधानसभा फतेहपुर के कस्वा रैहन में इसका आयोजन किया गया.

जिस दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों का उदघोष किया गया.

वही इससे पूर्व पार्टी कार्यलय रैहन में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गईं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन -जन तक पहुंचाने पर जोर ड़िया गया.

इस मौक़े पर पूर्व बन मंत्री राकेश पठानिया, कांगड़ा -चंबा संगठन मंत्री राजपाल,जिला नूरपुर अध्यक्ष राजेश काका, मंडल राजा का तालाब अध्यक्ष सुशील शर्मा, तरसेम राणा, रजिन्द्र सिंह धनोआ, मनोज शर्मा, सतपाल चौधरी, अजय पठानिया, शम्मी, रजिन्द्र राणा, राजेश कुमार सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं