भारत तिरंगा यात्रा के माध्यम से 'ऑपरेशन सिंदूर' के शौर्य को किया गया नमन
भारत तिरंगा यात्रा के माध्यम से 'ऑपरेशन सिंदूर' के शौर्य को किया गया नमन
पूर्व विधायक रविंद्र धीमान बोले – "ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है"
पालमपुर : केवल कृष्ण /
आलमपुर से जांगल बाजार तक वीरवार को जयसिंहपुर के पूर्व भाजपा विधायक रविन्द्र धीमान के नेतृत्व में भारत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य हाल ही में सम्पन्न हुए ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता को आम जनमानस तक पहुंचाना और भारतीय सेना के साहस को नमन करना था। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य तनु भारती , रिटायर्ड कर्नल गुलर सिंह, रिटायर्ड कैप्टन अशोक कटोच, अनिल शर्मा, केवल कृष्ण, रिटायर सूबेदार हरनाम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे झंडे के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और बुजुर्गों ने भारत के गौरव और संप्रभुता को दर्शाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत अब केवल सहने वाला देश नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है। तीन दिन में पाकिस्तान के 11 वायुसेना अड्डे नष्ट किए गए और सैकड़ों आतंकवादियों का सफाया किया गया। यह हमारी सेना की वीरता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रबल नेतृत्व का प्रतीक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली इतनी सुदृढ़ हो चुकी है कि पाकिस्तान का कोई भी ड्रोन या मिसाइल भारतीय सीमा में घुसने में सफल नहीं हो सका। यह देश की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। तिरंगा यात्रा में विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी यह दिखाती है कि देश की जनता सेना और राष्ट्र के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।
धीमान ने कहा, “हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की रक्षा और अखंडता के प्रति सजग और समर्पित रहे। तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
इस मौके पर भाजपा मण्डल आलमपुर अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, मण्डल महामंत्री धर्मेंद्र जोली सिंह, विनीत भारती, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम रतन शर्मा, नरेंद्र धीमान,आलमपुर पंचायत प्रधान शकुन्तला देवी, प्रधान विनता कटोच, प्रधान सुनीता धीमान,अंजू चौधरी, शिवा कटोच, योगेश कुमार , सुकन्या डोगरा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं