नगर परिषद चम्बा ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

नगर परिषद चम्बा ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है।

 नगर परिषद चम्बा ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है।


आज नगर परिषद के कर्मचारियों ने सुल्तानपुर वार्ड में सफाई अभियान चलाया और हॉट स्पॉट को साफ किया। इस दौरान नगर परिषद के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे। इस सफाई अभियान के दौरान न केवल हॉटस्पॉट को साफ किया गया बल्कि लोगों को भी जागरूक किया गया। नगर परिषद चम्बा की टीम ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर नीतिका ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद द्वारा लोगों के घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन कुछ लोग इस व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए इधर-उधर कूड़ा कचरा ठिकाने लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट की सफाई करने के बाद यहां सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे ताकि भविष्य में यहां कोई व्यक्ति कूड़ा ना फैंके। यदि सीसीटीवी कैमरे में कूड़ा फेंकता हुआ कोई व्यक्ति कैद हुआ तो उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं