इन राशियों के जातक खान पान का रखें ध्यान अन्यथा बिगड़ सकती सेहत - Smachar

Header Ads

Breaking News

इन राशियों के जातक खान पान का रखें ध्यान अन्यथा बिगड़ सकती सेहत

इन राशियों के जातक खान पान का रखें ध्यान अन्यथा बिगड़ सकती सेहत 

मेष

मेष राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इन्हें खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। इन लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। वाहन आदि मशीनरी का उपयोग संभलकर करें।

वृष 

वृष राशि के लोगों का अपने रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार होगा, ये किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन 

मिथुन राशि वाले घर के बुजुर्गों की बात को अनदेखा न करें, ये सलाह आपके बहुत काम आएगी। डायबिटीज के मरीज लापरवाही न करें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सामाजिक कामों में जाने का मौक मिलेगा। किसी भी बात का अहंकार न करें। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम रहेगी।

कर्क 

कर्क राशि के जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं वे अभी थोड़ा समय रूक जाएं। बिजनेस की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर और फैमिली से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांत का दर्द परेशान कर सकता है।

सिंह 

सिंह राशि के लोग रुपयों के लेन-देन में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। घर का वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ी कोई खबर आपको गर्व का अहसास दिलाएगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कन्या 

कन्या राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद संभव है। बिजनेस पर अधिक ध्यान न देने के कारण नुकसान हो सकता है। मसालेदार भोजन से परहेज करें, नहीं तो पेट दर्द परेशान कर सकता है। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें।

तुला 

तुला राशि के लोगों को संपत्ति से फायदा हो सकता है। घर में किसी बात पर क्लेश की स्थिति बनेगी हालांकि शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा। अनावश्यक यात्रा से बचें नहीं तो बेकार की परेशानी होगी। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से टारगेट पूरा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं। अगर घर में कोई समस्या है तो उसे गुस्से की बजाय शांति से सुलझाएं। युवा अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। वाहन या मशीनरी पर भारी खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु 

धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क काम आएंगे। घर के सदस्य किसी बात पर आपको परेशान कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। खांसी-सर्दी की समस्या परेशान कर सकती है।

मकर 

मकर राशि के लोग खर्च की अधिकता के कारण परेशान हो सकते हैं। युवाओं क समय मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आ सकती है।

कुंभ 

कुंभ राशि वालों की किसी पुराने मित्र के मुलाकात होगी, जिससे इनका मन बहुत प्रसन्न होगा। इस राशि के लोग दूसरों की बातों पर ध्यान न दें, नहीं तो विवाद हो सकता है। योग्यता के बल पर बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।

मीन 

मीन राशि वालों के घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। आलस्य के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विवादों में फंस सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।

कोई टिप्पणी नहीं