कांग्रेस में अब आम कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता सम्मान-तंजिन - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांग्रेस में अब आम कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता सम्मान-तंजिन

 कांग्रेस में अब आम कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता सम्मान-तंजिन


काजा : ओम बौद्ध /

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर इन दिनों स्पीति घाटी के दौरे पर हैं। इस दौरान लोग अपनी और इलाके की समस्याओं को लेकर रवि ठाकुर से मिल रहे हैं। इसी बीच हंसा गांव के तंजिन और अन्य लोगों के साथ केंद्र सरकार की नीतियों और रवि ठाकुर के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आज भाजपा का दामन थाम लिया है। तंजिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। उपचुनाव में ईमानदारी से कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया लेकिन आम कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। रवि ठाकुर ने तंजिन का पार्टी में स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं