कुल्लू फलोत्पादक मंडल की मासिक बैठक में उपसमितियों का हुआ गठन
कुल्लू फलोत्पादक मंडल की मासिक बैठक में उपसमितियों का हुआ गठन
मनाली : ओम बौद्ध /
शुक्रवार को कुल्लू फलोत्पादक मण्डल की मासिक बैठक प्रधान प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में बागवान भवन में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के महामंत्री रीमन सिंह ठाकुर ने कार्यसूची का वाचन किया। बैठक में कुल 49 सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न महत्वपूर्ण उप समितियों का गठन था, जो मण्डल के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करेंगी। नवगठित उप समितियाँ और उनके पदाधिकारी में
समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश होंगे, जबकि राजगीर, भगत राम, शमशेर सिंह, दिनेश नेगी और थरवन लाल को सदस्य बनाया गया है।
दुर्घटना राहत उपसमिति में भुवनेश शर्मा को इस समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके साथ बालकृष्ण महंत, तेज राम, जोगिन्द्र और योग राज सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
साथ ही पौध संरक्षण उप समिति की कमान कर्मवीर को सौंपी गई है, और भाग चंद, तुले राम, सुंदर सिंह, प्रताप पठानिया, केहर सिंह तथा पृथी कटोच इसके सदस्य होंगे।
लेखा उपसमिति में नीतीश उपाध्याय को लेखा उपसमिति का चेयरमैन बनाया गया है। संगत राम, प्रेम सिंह, कैलाश, रोशन लाल शर्मा और मनोहर लाल इस समिति के सदस्य नियुक्त हुए हैं। पशु कल्याण उपसमिति में भाग दास महंत इस समिति के चेयरमैन होंगे। गंगा सिंह, मेहर चंद नेगी, देवी सिंह राणा, हरि चंद और भरतेन्द्र को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्रचार प्रसार उपसमिति में मंडल की सबसे अहम मानी जाने वाली इस उपसमिति की जिम्मेदारी दिनेश सेन को दी गई है। सुधीर शर्मा, प्रेम चंद पुजारी, चमन लाल, देवी सिंह, भुवनेश्वर पुजारी और लाल चंद इस समिति के सदस्य होंगे।
मंडल के प्रधान प्रेम शर्मा ने कहा कि इन नवगठित उप समितियों से मण्डल को फलोत्पादकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
कोई टिप्पणी नहीं