हमीरपुर मॉल में 10 हजार की खरीददारी की युवती ने, हुई फरार मामला दर्ज

हमीरपुर मॉल में 10 हजार की खरीददारी की युवती ने, हुई फरार, मामला दर्ज 

हमीरपुर के गांधी चौक के नजदीक एक शॉपिंग मॉल की मालकिन अंजना ने कहा कि बुधवार को एक युवती आई, उसके साथ एक उसकी छोटी बहन और दादी थी। युवती ने करीब दस हजार की शॉपिंग की । जब गूगल पे किया तो नहीं हुआ तो वह कहने लगी कि लोकमित्र केंद्र से आधार के माध्यम से पैसे निकालकर मैं आपको देती हूं। उसने बस जाने का बहाना बना कर छोटी बहन और दादी को भेजने को कहा दोनों को बस में भेजने के बाद उसने माल मालकिन की ननद से कहा कि डीसी ऑफिस में उसका भाई है ,उनसे पैसे लेकर आपको दे देती हूं। उसके बाद वह डीसी ऑफिस में एक कमरे के अंदर गई और देर तक बाहर नहीं आई, जब उसे कमरे में जाकर देखा तो वह वहां नहीं थी।

जब होमगार्ड के जवानों से पता किया तो उन्होंने कहा कि एक लड़की यहां से गई है। अंजना ने कहा कि इसके बाद मैंने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। वहीं एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि शाम को एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें लड़की ने खरीदारी करने के बाद पैसे का भुगतान नहीं किया है जिसको लेकर एक शिकायत हमीरपुर पुलिस थाना में दर्ज हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग