संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

39 पदों के लिए 03 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू

चित्र
 39 पदों के लिए 03 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ आदित्य बिरला टैक्सटाइल मिलस बद्दी, श्री बद्रीका आश्रम सोलन, मैसर्ज़ जे.एम. लैबोरैट्री सोलन द्वारा विभिन्न प्रकार के 39 पदों को भरने के लिए ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 03 फरवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 9वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, प्लंबर, कारपेंटर, सिविल इंजीनियर, बी.फार्मा, एम.एस.सी माइक्रोबायोलॉजी तथा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि मैसर्ज़ आदित्य बिरला कैपिटल शिमला के 20 पदों में से 05 एजैंसी मैनेजर के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 03 फरवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे पहंुचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 78768-26291 तथा 70185-44564 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

चित्र
खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गठित खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गौरव महाजन ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कसौली उपमण्डल में वर्तमान में चल रहे आंगनबाडी केन्द्र जो निजी भवन में चल रहे है उनको सामुदायिक भवनों में स्थानानतरित करने बारे आवश्यक कदम उठाएं। गौरव महाजन ने कहा कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गर 226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 5207 बच्चों व 1624 माताओं को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 262 बच्चों को 12 लाख 70 हजार 100 रुपये वितरित किए गए है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 10 लाभार्थियों को पांच लाख 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह के तहत एक लाभार्थी को पांच लाख 10 हजार रुपये की राशि दी गई है। मदर टेरेसा योजना के तहत 125 बच्चों को पांच लाख 75 हजार 295 रुपये प्रदान किए गए है तथा शगुन योजना के तहत 51 लाभार्थियों को 51 लाख 81 हजार रुपये की राशि वितरित की गई है। इस अवसर पर ...

सरकारी कर्मचारियों को परिवार सहित घूमने का एक सुनहरी अवसर होगा प्राप्त

चित्र
  केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 के अंत में ये आदेश जारी किया है। रूल-10 सीसीएस (एलटीसी) रूल्स 1988 में कहा गया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी, नियमानुसार अपने दो साल के 'एलटीसी ब्लॉक' या चार वर्ष के 'एलटीसी ब्लॉक' के तहत वह सुविधा नहीं ले पाता है, तो उसे आगामी ब्लॉक के पहले वर्ष में एलटीसी का लाभ प्रदान कर दिया जाता है। सामान्य तौर पर इस ब्लॉक में एक साल की छूट मिल जाती है। इससे पहले 2018-2021 के एलटीसी ब्लॉक ईयर को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया गया था। अब यह निर्णय लिया गया है कि उक्त पीरियड में यदि किसी कर्मी ने एलटीसी नहीं लिया है, तो वह 31 मार्च 2023 तक उसे ले सकता है। खास बात है कि इसके लिए आगामी एलटीसी ब्लॉक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा पिछले ब्लॉक के तहत ही मिलेगी। यानी 2022 से 2025 वाला एलटीसी ब्लॉक जो अभी चल रहा है, वह सुरक्षित रहेगा। सरकारी कर्मी अपने पद के अनुरूप अधिकृत क्लास में चार साल में एक बार अपने परिवार सहित कहीं आ जा सकते हैं।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज बचत भवन के सभागार में आयोजित

चित्र
  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज बचत भवन के सभागार में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल शाखा द्वारा जिला शिमला के विभागीय प्रमुखों के लिए आयोजित एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की। आदित्य नेगी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की मानकीकरण एवं प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उत्पाद सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में कार्य करती है । आदित्य नेगी ने आम जनमानस को अपने घरों में रखे पुराने गहनों का हॉल मार्क करने की अपील भी की उन्होंने कहा कि घटिया उत्पादों की खरीद से बचने के लिए वी आई एस यानी भारतीय मानक ब्यूरो की प्रमाणिकता वाले उत्पाद ही खरीदें वह बाजार से कोई सामान खरीद रहे हैं तो वीआईएस मानकों की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड्स वीआईएस की मोबाइल ऐप का प्रयोग भी कर सकते हैं उपायुक्त ने कहा कि उत्पादों पर आई एस आई मार्क नितांत आवश्यक है हर आई एस आई मार्क वस्तु का एक सी एम एल नंबर होता है और यदि उत्पाद शुद्ध होगा तो ऐप लाइसेंस का पूर्ण विवरण दिखाएगा उन्होंने कहा कि किसी भी उत्पाद के बारे में ऐप के...

ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव का कार्य शुरू : विधायक नीरज नैय्यर

चित्र
  ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव का कार्य शुरू : विधायक नीरज नैय्यर  विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों - बागबानों, स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग की देखरेख में कार्य शुरू  ऐतिहासिक महत्व के साथ चंबा की शान है चौगान  चंबा : जतेन्द्र खन्ना/ ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव से संबंधित कार्यों को शुरू कर दिया गया है ।  सदर विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव कार्यों को स्थानीय प्रशासन के साथ कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों - बागबानों और स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग की देखरेख में शुरू कर दिया गया है ।  बहुत जल्द चंबा के इस ऐतिहासिक चौगान का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलेगा ।  उन्होंने बताया कि चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है । सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना को तैयार किया गया है ।  आवश्यक रखरखाव और सौंदर्यकरण कार्यों के लिए विशेषज्ञ परामर्श के साथ स्था...

आसाराम को बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की हुई सजा

चित्र
आसाराम को बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की हुई सजा  आपको बता दें कि आसा राम बापू को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। केस की बात करें तो 2 बहनो ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था. जिसमें छोटी बहन के आरोप पर नारायण साई को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। बहरहाल आसा राम बापू जोधपुर जेल में बंद हैं।  गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने साल 2013 में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में आसाराम बापू को दोषी ठहराया। आसाराम बापू ने साल 2001 से 2006 के बीच महिला शिष्या के अहमदाबाद के मोटेरा स्थित आश्रम में रहने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत में कहा गया था कि आसाराम ने उसके साथ कई बार रेप किया। पीडिता महिला ने बताया था कि आसाराम ने हाथ-पैर धोकर उसे कमरे के अंदर बुलाया और बाद में एक कटोरी घी मंगवाकर उसके सिर की मालिश की। मालिश करने के दौरान आसाराम ने पीड़ित महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। आसाराम ने कहा- जितना जल्द समर्पण करोगी उतना आगे बढ़ोगी। जिस पर महिला ने वहां से भागने की कोशिश की। दुष्कर्म करने के बाद ...

नवोदय विद्यालय सरोल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

चित्र
  नवोदय विद्यालय सरोल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ी 8 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन चंबा : जतेन्द्र खन्ना/ जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल (चंबा) के प्रधानाचार्य देवेश नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 8 फरवरी तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सत्र 2023 - 24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जो आवेदन तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की गई थी, उसे अब 8 फरवरी तक बढ़ाया गया है। देवेश नारायण ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी या उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय सरोल के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899- 222378 पर भी संपर्क कर सकते है।

ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

चित्र
  ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी  चंबा: जतेन्द्र खन्ना/ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 20 फरवरी को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 23 फरवरी को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2 फरवरी को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 1 फरवरी को आरएलए चुवाड़ी, 22 फरवरी को आरएलए तीसा और 24 फरवरी को सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 21 फरवरी को चम्बा, 2 फरवरी को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 1 फरवरी को चुवाड़ी में की जाएगी। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्...

बैजनाथ का चहुमुखी विकास ही प्राथमिकता : किशोरी लाल

चित्र
  बैजनाथ का चहुमुखी विकास ही प्राथमिकता : किशोरी लाल  पंचायत प्रतिनिधियों से साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान बैजनाथ, 31 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय बैजनाथ के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।       बैठक में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायत प्रतिनिधियों, ज़िला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया। इस अवसर पर सीपीएस को पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत समिति सदस्यों ने सम्मानित किया।      किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ के चहुंमुखी विकास के लिए सभी चुने हुए प्रतिनिधि एक साथ मिलकर कार्य करेंगे और विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ आम आदमी को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कचरा निष्पादन समाज के साम...

पँचायत कुटबासी के लोगों ने बेसहारा पशुओं की परेशानी से एसडीएम फतेहपुर को करबाया अबगत ।

चित्र
  पँचायत कुटबासी के लोगों ने बेसहारा पशुओं की परेशानी से एसडीएम फतेहपुर को करबाया अबगत ।  फतेहपुर: बलजीत ठाकुर/ उपमण्डल फतेहपुर की पँचायत कुटबासी के दर्जनों लोगों का प्रतिनिधिमंडल मंगलबार को पँचायत प्रधान हरिंदर पाल मेजर के नेतृत्ब में एसडीएम फतेहपुर से मिला । ब बेसहारा पशुओं कारण हो रही  परेशानी से एसडीएम फतेहपुर को अबगत करबाया । एक भेंटबार्ता में पँचायत प्रधान हरिंदर पाल सिंह मेजर ,स्थानीय बीडीसी हरपाल सिंह उर्फ छोटू , पँचायत उपप्रधान सुनील कुमार ने बताया फतेहपुर में खुली गौशाला में करीब 200 पशुओं के रखने की कैपिसिटी है । लेकिन इसके बाबजूद बहां पर ज्यादा पशु रखे जा रहे हैं । उन्होंने बताया गौशाला में बाहरी क्षेत्र के पशुओं को भी शरणस्थली दी जा रही है । जबकि उक्त गौशाला नजदीकी पंचायतों हाड़ा ,फतेहपुर ,लोहारा ,कुटबासी ब जखाडा के लिये निर्मित हुई थी । लेकिन जहां पर इस पंचायतों के अलाबा अन्य पंचायतों के पशुओं को ले लिया जा रहा है । उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि हर पांच -दस किलोमीटर की दूरी पर गौशाला खोली जाए ताकि बेसहारा पशुओं को शरणस्थली मिल सके । वहीं एसडीएम फतेहपुर विश्...

नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी की जिला स्तरीय बैठक

चित्र
नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी की जिला स्तरीय बैठक ड्रग्स व्यसन, नशे के दुष्प्रभाव के बारे लोगो को जागरूक करने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कमेटी का गठन करने का उद्देश्य जिले को ड्रग्स व्यसन के दुष्चक्र से बाहर निकालना है तथा ड्रग्स का दुरुपयोग न हो इस पर नजर रखना है। उन्होंने कहा कि ड्रग ट्रेफिकिंग से संबंधित वर्तमान तरीक़ों के बारे में जानकारी हासिल करने तथा उसको रोकने के लिए इस जानकारी को आदान प्रदान करने की आवश्यकता है। जिसके लिए भून्तर स्थित पुनर्वास केन्द्र में उपचाराधीन मरीज़ों की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में अफीम के पौधों एवं भांग की फसल की गैर कानूनी खेती पर कड़ी रख कर उस पर रोक लगाने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि कुछ विशेष क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स व्यसन, नशे के दुष्प्रभाव के बारे लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है जिसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह जागरूकता अभियान विशेषकर स्कूलों तथा कॉलेजों में चलाया जाएगा। ताकि ...

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

चित्र
  जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता  चंबा : जतेन्द्र खन्ना/ जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई ।  बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना को तैयार करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर मदों पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए ।  जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक आगामी कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा ने भी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने और चरणबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया । बैठ...

नगरोटा सूरियां निवासी सूवेदार राम मूर्ति ने पंचासवीं सालगिरह गोल्डन जुबली के रुप में धूम धाम से मनाई

चित्र
  नगरोटा सूरियां निवासी सूवेदार राम मूर्ति ने पंचासवीं सालगिरह गोल्डन जुबली के रुप में धूम धाम से मनाई नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरुप / कांगड़ा जिले के पंचायत नगरोटा सूरियां के निवासी सुवेदार राम मूर्ति पठानियां ( 78वर्ष)और उनकी पत्नी पवना देवी( 72वर्ष) ने अपनी शादी के हुए पंचास वर्ष होने पर आज गोल्डन जुबली के रुप में बड़ी धूम धाम से मनाई । 30 जनवरी 1973 में राममूर्ति जी की गांव रेहलू निवासी बेअंत सिंह (शाहपुर )  की बेटी,पवना देवी से हुई थी।बताते हैं कि राम मूर्ति सेना में बतोर सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि उनकी पत्नी पवना देवी अध्यापिका पद से सेवाए देकर सेवानिवृत्त हुई हैं। परिवार में करीब दस सदस्य हैं, जिनमें इनके दो बेटे पुष्पक पठानियां और अभिलाष  पठानियां हैं। दोनों जॉब करते हैं। अपनी माता पिता जी के 50 बी वर्षगांठ शादी के उपलक्ष्य में बड़ी धूमाधाम से आयोजित कर मिलन पैलेस में प्रीति भोजन लोगों को खिलाया। उससे पहले केक काटा गया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए काफी लोगों ने इनको मैरिज इंवरसरी पर बधाई के स्वरुप में उपहार दिए। हालांकि की ये परंपरा शहरों में होती थी, ज...

डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी का निरीक्षण

चित्र
  डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी का निरीक्षण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने आज ज़िला सोलन के सायरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्यौरा लिया और व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध व्यवस्थाएं जैसे स्ट्रेचर, चिकित्सा उपकरण, इत्यादि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण करने के उपरांत चिकित्सा अधिकारियों को सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु सेवाओं, आपातकालीन सेवाओं, दवाइयों के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल में परेशानी नहीं होनी चाहिए और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में उपचार ...

युवा वर्ग को नशे के बढ़ते प्रकोप से रोकने के लिए बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने

चित्र
युवा वर्ग को नशे के बढ़ते प्रकोप से रोकने के लिए बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज बचत भवन में जिला शिमला में नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने तथा युवा वर्ग को इस से दूर रखने बारे बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि समाज को इस बढ़ते क्रुरीतियों के लिए जागरूक एवं सचेत करें। उन्होंने जिला से आए सभी उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के स्कूलों तथा कॉलेजों में जाकर जागरूकता शिविरों को करें ।तथा अपने क्षेत्र के तहसीलदार पटवारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दें कि वह फील्ड में जाकर देखें कि सरकारी जमीन पर कहीं भांग तो नहीं उगाई जा रही। आदित्य नेगी ने उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला परिषद सदस्य बीडीसी सदस्य पंचायत प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को भी जागरूक करें तथा उन के माध्यम से पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों को करवाएं ताकि हम अपने आने वाली युवा पीढ़ी को इस गंभीर समस्या से बचा सकें उन्होंने उप मंडल अधिकारी को दिशा निर्देश दिए कि व...

भरमाड़-रैहन मार्ग पर कंदोर के समीप मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण युवक की हुई मौत

चित्र
भरमाड़-रैहन मार्ग पर कंदोर के समीप मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण युवक की हुई मौत    फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / पुलिस थाना फतेहपुर  के अंतर्गत भरमाड़-रैहन मार्ग पर कंदोर के समीप मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अंकित कुमार (21) पुत्र हरबंस सिंह निवासी भलूँ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार अंकित कुमार अपने मोटरसाइकिल (एचपी 38डी-3939) को लेकर रैहन की ओर जा रहा था कि कंदोर के पास उसकी मोटरसाइकिल स्किड होकर पेड़ के साथ टकरा गई। घायल युवक को लोगों ने उठाया और उसे रैहन  अस्पताल ले गए लेकिन असपताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अंकित कुमार के पिता हरबंस कुमार मोची की दुकान करते हैं और माता शांता देवी आंगनबाड़ी में कार्यरत है। फतेहपुर  पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है

पंजाब रोडवेज बस का देहरा में हुआ एक्सीडेंट

चित्र
 कांगड़ा के देहरा में पंजाब रोडवेज की बस हादसाग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा रानीताल के पास हुआ। ज्वालामुखी से पहले ही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यात्री घायल हुए, जिनमें से 2 को 108 एंबुलेंस से टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। अगर बस पेड़ से टकराकर नहीं रुकती तो बस पलट भी सकती थी। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। बस सवारियों से भरी हुई थी। दुर्घटना की वजह शिमला से मटौर नेशनल हाईवे के बीच चल रहा काम है। बारिश के कारण सड़क पर पड़ी मिट्टी से फिसलन हो रही है, जिससे बस भी फिसल गई और संतुलन बिगड़ने से बस पेड़ में जा घुसी। रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने हादसे की पुष्टि की। #himachalmedia

नाके के दौरान पुलिस ने किया कैश बरामद

चित्र
  नाके के दौरान पुलिस ने किया कैश बरामद  सदर थाना पुलिस ने पालमपुर- हमीरपुर- सुजानपुर रोड पर चौकी जंबाला में नाका लगा रखा था। इसी दौरान दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला पालमपुर निवासी शख्स अपने परिवार के साथ बीड़ बगेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आया था और अपने परिवार के साथ गाड़ी में चंडीगढ़ लौट रहा था। पुलिस ने जब उसकी गाड़ी को रोका तो तलाशी करने पर गाड़ी में से 68 लाख 68 हज़ार 500 रुपए कैश बरामद किया। उक्त व्यक्ति कैश के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया है, जिस वजह से पुलिस ने की कारवाई   एस पी आकृति शर्मा का कहना है कि सदर थाना हमीरपुर की टीम ने नाके के दौरान भारी मात्रा में यह कैश बरामद किया है। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से यह कैश बरामद किया गया है उसका मालिक कैश के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया है। सीआरपीसी 102 के तहत कार्रवाई करते हुए कैश को सीज कर लिया गया है।

बर्फबारी के कारण राज्य भर में एचआरटीसी के 500 करीब रूट बाधित

चित्र
बर्फबारी के कारण राज्य भर में एचआरटीसी के 500 करीब रूट  बाधित  कुछ स्थानों पर गाड़ियां बर्फबारी में फंसी हैं। इनमें एचआरटीसी की बसें भी शामिल हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम तक प्रदेश में 496 सड़कें और 908 ट्रांसफार्मर बंद रहे। एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कों की बहाली की रिपोर्ट मिल रही है, वैसे ही रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं। उन्होंने चालक और परिचालकों को बर्फ में बस चलाते वक्त रिस्क न लेने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) से मिली जानकारी के मुताबिक ताजा बर्फबारी से राज्य भर में एचआरटीसी के 500 करीब रूट बाधित हैं। इनमें अप्पर शिमला के सर्वाधिक 180 रूट हैं। लाहौल-स्पीति जिला में भी 130 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा ठप पड़ गई है। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से यातायात, विद्युत और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। सबसे प्रतिकूल असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है।

फतेहपुर के बतराहन में करीब 6 साल के किशोर के साथ हुआ कुकर्म

चित्र
फतेहपुर के बतराहन में करीब 6 साल के किशोर के साथ हुआ कुकर्म  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / आपको बता दें उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत बतराहन में एक दिल दहला देने बाला मामला सामने आया है । मिली जानकारी अनुसार पँचायत के एक गाँव के युवक ने अपने ही पड़ोसी करीब 6 साल के किशोर के साथ कुकर्म को अंजाम दे दिया है। जिस पर करीब 6 वर्षीय किशोर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । इस पर सोमवार को जानकारी देते हुए पुलिस चौकी रैहन में तैनात एक अधिकारी ने बताया बीती शाम बतराहन के एक दम्पति में पुलिस में रिपोर्ट दी है कि उन्ही के पड़ोसी एक युवक ने उनके करीब 6 वर्षीय किशोर (बच्चे ) बहला फुसला कर कुकर्म किया है । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

चम्बा पुलिस ने 1.105 किलोग्राम चरस की बरामद

चित्र
चम्बा पुलिस ने 1.105 किलोग्राम चरस की बरामद  चंबा : जितेन्द्र खन्ना/ जिला चम्बा पुलिस की SIU टीम द्वार समय करीब 6:30 बजे शाम चकोली पुल (किहार) के पास नाकाबन्दी के दौरान सुनील कुमार पुत्र दिन्नु राम गांव व डा0 भड़ेला तहसील सलुणी जिला चम्बा उम्र 26 साल के कब्जे से कुल 1.105 किलोग्राम चरस/ भांग बरामद की गई। जिस पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया अगामी जांच जारी है ।

नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
  नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऊना, 30 जनवरी - राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्चुअली आयोजित इस प्रतियोगिता में ऊना तथा बिलासपुर जिलों के 20 प्रतिभागियों ने खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में ऊना जिला के 13 तथा बिलासपुर जिला के 7 प्रतिभागी शामिल थे। आयोजन में उपायुक्त राघव शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। उपायुक्त ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों द्वारा युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ-साथ युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तथा इसकी सहायता से युवा पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों से निपटने में खुद को सक्षम बनाती है। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिलासपु...

जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 4 फरवरी को किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

चित्र
  जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 4 फरवरी को किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 6 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में भी होगा केंपस इंटरव्यू का आयोजन तीन कंपनियों में भरे जाएंगे 880 पद चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू (चंबा) में तीन निजी कंपनियो में 880 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौरशिड टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में अप्रेंटिस ट्रेनी ( केवल पुरुष) के पद भरे जाएंगे । उन्होंने बताया कि 10वीं ,12वीं व आईटीआई डिप्लोमा शैक्षणिक योग्यता के साथ 18-28 वर्ष आयु सीमा और वेतन 10500 निर्धारित किया है उन्होंने बताया कि इसी तरह पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जालंधर( पंजाब) में वैलनेस एडवाइजर ट्रेनर व टीम लीडर के पद भरे जाएंगे जिसकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं ,12वीं व स्नातक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 24 वर्ष आयु सीमा और छात्रावास सुविधा के साथ मासिक वेतन 8500 से 18500 रुपए तक निर्धारित किया है । इसी तरह सेफ फ्यूचर कंप्लीट सलूशन प्र...

पीएम किसान लाभर्थियों के 4 फरवरी तक अपडेट होंगे ईकेवाईसी-डीआरओ

चित्र
  पीएम किसान लाभर्थियों के 4 फरवरी  तक अपडेट होंगे ईकेवाईसी-डीआरओ नाहन, 30 जनवरी। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान ने  बताया गया कि जिला सिरमौर में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक पीएम किसान लाभार्थियों की ई-केवाईसी और आधार अपडेशन किये जा रहे हंै जिसके लिए जिला में विशेष कैंपों का आयोजन हो रहा है।     उन्हांेने कहा कि समस्त पीएम किसान लाभार्थियों जिनकी ई-केवाईसी व आधार अपडेट नहीं है वह विशेष कैंपों में 5 फरवरी से पूर्व आकर अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। जिन व्यक्तियों का आधार व ई-केवाईसी अपडेट नहीं होगा उन्हें अपात्र कर दिया जाएगा तथा उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किश्त जारी नहीं की जाएगी।   जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि नाहन के ग्राम पंचायत बनकला में 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को ग्राम पंचायत देवनी, पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भगानी में 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को ग्राम पंचायत पुरूवाला, कमरऊ के ग्राम पंचायत शर्ली मानपुर में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत कांड चयोग, शिलाई के ग्राम पंचायत शिलाई में 3 फरवरी तथा ग्राम पंचायत अशियारी में 4 फरवरी,  ददाहू के ...

महात्मा गांधी और अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन

चित्र
  महात्मा गांधी और अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन धर्मशाला, 30 जनवरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार (30 जनवरी) को कांगड़ा जिले में तमाम सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू और देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों व अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन किया। इस मौके धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान विभूतियों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने में हर नागरिक के नैतिक दायित्व पर बल दिया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला क्षतिपुर्ति उप समिति की बैठक का आयोजन

चित्र
  जिला क्षतिपुर्ति उप समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय मे समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता मे किया गया। इस बैठक में मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डा. नागराज ने निरमण्ड के अमर सिंह पुत्र ठाकुर दास की पुरूष नसबन्दी विफलता पर  शिकायत बारे अवगत करवाया । इस पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता को दी जाने वाली मुआवजा राशि के बारे मे निदेशालय से पत्राचार कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। बैठक में डा़ हीरा लाल, डा. नरेश, डा.उषा शर्मा, डा. राजेश शर्मा सहित उप समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल-उपायुक्त

चित्र
  सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गां धी डे बोर्डिंग स्कूल-उपायुक्त नाहन, 30 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सिमौर जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा, रेणुका और शिलाई में एक-एक स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भूमि का चयन किया जा रहा है। आर.के. गौतम ने सोमवार को नाहन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए आयोजित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार 50 बीघा भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल परिसर की स्थापना की जानी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि को अंतिम रूप प्रदान कर मामला प्रस्तुत करें ताकि आगामी कार्रवाई के लिए मामला सरकार को भेजा जा सके।   आर.के. गौतम ने कहा कि इस आर्ट ऑफ एक्सलें...

सिरमौर : 80 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु 4 फरवरी को रोजगार कार्यालय नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू

चित्र
सिरमौर : 80 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु 4 फरवरी को रोजगार कार्यालय नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू  नाहन : जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला आम जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी को आठवीं से 12वीं कक्षा और आईटीआई पास तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी को 12वीं पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। कार्यालय जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन, हि0प्र0 01702-225024

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

चित्र
  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन     चंबा :जितेन्द्र खन्ना / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि  के उपलक्ष्य पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की।   इस दौरान  अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर   श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए ।  उन्होंने कहा कि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्य आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं । हम सबको सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज तथा देश निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग देना चाहिए ।  इस अवसर पर   उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे ।

बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम व अन्य मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य में तेज़ी लाने को कहा डीसी ने

चित्र
  बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम व अन्य मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य में तेज़ी लाने को कहा डीसी ने उपायुक्त ने अधिकारियों को मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम व अन्य मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य में तेज़ी लाने को कहा  उन्होने कहा कि  इस कार्य के लिए शीघ्रभूमि चयनित की जाए।  उन्होनें कहा कि इंडोर स्टेडियम 10 बीघा भूमि पर निर्मित किया जाएगा जिसमें बैडमिंटन , बॉक्सिंग, बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल तथा टेबल टेनिस खेलने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी । उपायुक्त ने युवा सेवाएं एवं अटल बिहारी वाजपेई खेल एवम पर्वतारोहण संस्थान को मनाली विधानसभा के तहत सोलंग नाला में आइस स्केटिंग रिंक स्थापित करने संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर स्केटिंग रिंक स्थापित करने से शीतकालीन खेलों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटक वर्ष भर आइस स्केटिंग का आनंद उठा सकेंगे तथा विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित  की जा सकेगी। उपायुक्त ने सोलांग घाटी में वे साईड सुविधाएं सृजित करन...

दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी श्रद्धांजली

चित्र
  दो दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी श्रद्धांजली   जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में आज शहीदी दिवस के मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। शशांक गुप्ता ने कहा कि शहीदी दिवस पर हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा उन सभी वीर-वीरांगनाओं के बलिदानों को याद करते हैं जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणें की आहुती दी। इसके अतिरिक्त, जिला किन्नौर के गृह रक्षा रिकांगपियो की बटालियन तथा विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार,02 देसी कट्टे व 02 जिन्दा रौन्द बरामद

चित्र
अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार,02 देसी कट्टे व 02 जिन्दा रौन्द बरामद  कुरुक्षेत्र : अंकित शर्मा / जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो की धर-पकड तेज करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा Criminal investigation -2 की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में जितेन्द्र पुत्र सतीश, शशी कपूर पुत्र जगमोहन सिंह वासीयान मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 02 देसी कट्टे व 02 जिन्दा रौन्द बरामद करने में सफलता हासिल की। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि  29 जनवरी 2023 को अपराध अन्वेषण शाखा(Criminal investigation)-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग निर्देश मे हवलदार जगदीप सिंह, रामकुमार, दलबीर सिंह, उप निरिक्षक रमेश कुमार व गाडी चालक सिपाही गुरमेज सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में टी-प्वांईट अनाज मण्डी बराड़ा रोड़ शाहबाद पर मौजूद थी । उसी समय पुलिस टीम को सामने दो व्यक्ति खड़े हुए दिखाई दिए जो पुलि...

बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट,रेलवे व सड़क मार्ग हुए प्रभावित

चित्र
  बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट,रेलवे व सड़क मार्ग हुए प्रभावित  थॉरिटी ने बताया है कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी केवल 200 मीटर है और लगातार बर्फबारी हो रही है. यहां सभी उड़ानें देरी से चल रही है. वहीं, बर्फबारी की वजह से कश्मीर यूनिवर्सिटी और क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। तो वहीं रेल सेवा भी हुई प्रभावित कश्मीर के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे लाइन पर से बर्फ हटने तक ट्रेन (बारामूला-बनिहाल) सेवा निलंबित रहेगी. बर्फ हटते ही रेलवे अपना परिचालन फिर से शुरू कर देगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश-बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। तो अगर सड़को की बात करें तो श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी हो रहा प्रभावित ,श्रीनगर के ट्रैफिक अधिकारी ने बताया है कि चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने की वजह से श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

सीपीएस ने की राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तान पुर व डुग लग में वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता

चित्र
सीपीएस ने की राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तान पुर व डुग लग में वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता । सुल्तान पुर स्कूल बनेगा आदर्श विद्यालय। मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा ,वन ,पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज राजकीय कन्या बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा सभी सरकारी स्कूलों में सभी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक एक राजीव गांधी डे आवासीय मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। जहां विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ स्कूलों की तर्ज पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होगी ।उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत माहौल में राजीव गांधी डे आवासीय मॉडल विद्यालय के निर्माण के लिए 25 बीघा जमीन चयनित की गई है जहां ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर सभी शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों को बेहतर व गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाए...

वार्षिक बजट 2023-24 के लिए सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव

चित्र
वार्षिक बजट 2023-24 के लिए सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव   राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। सरकार ने आम-जनमानस, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सुझाव 15 फरवरी, 2023 तक ई-मेल के माध्यम से budgetidea.hp@gmail.com अथवा सचिव (वित्त) के कार्यालय को पत्र के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वित्त विभाग के वैब-पोर्टल पर भी सुझाव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट के लिए सुझाव राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, व्यय नियंत्रण तथा अन्य सम्बद्ध मामलों पर दिए जा सकते है। इससे बजट निर्माण में पारदर्शिता, खुलापन, प्रतिक्रियात्मक तथा सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

आबकारी विभाग ने प्रदेश में 45 स्थानों पर दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 70 बोतलें बरामद की

चित्र
आबकारी विभाग ने प्रदेश में 45 स्थानों पर दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 70 बोतलें बरामद की  राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शराब की तस्करी एवं अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने विशेष अभियान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 45 स्थानों में दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। विभाग के नूरपुर प्रभारी की टीम ने इंदौरा के इंदपुर एवं धमोटा क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टी और 200 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर मौके पर नष्ट की। इसके अतिरिक्त 6 लीटर लाहन भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।     कुल्लू के जिला प्रभारी द्वारा भी जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान 140 लीटर लाहन कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। विभाग की टीमों ने निरंतर कार्रवाई कर चार दिनों में ही 346 लीटर कच्ची शराब एवं लाहन पकड़ी है। देसी एवं अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें भी कब्जे में लेकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस...

2 फरवरी को लें वार्षिक भंडारे का आनंद ज्वाली मावा शनि देव जी मन्दिर में

चित्र
2 फरवरी को लें वार्षिक भंडारे का आनंद ज्वाली मावा शनि देव जी मन्दिर में   श्री गणेशाय नमः  श्री गुरु दत्तात्रेय विजयते यम। ॐ प्रा. प्री प्रो. सः शनिश्चराय नमः  सभी इलाका निवासियों को जानकर अतिप्रसन्नता होगी कि स्वर्ग आश्रम मावा खड्ड् लब ( ज्वाली ) श्री शनिदेव मन्दिर में 18वां विशाल भण्डारा 2 फरवरी वीरवार 2023 का आयोजन किया जा रहा है इसमें आप सभी भक्तजन सादर आमत्रिंत हैं।

ईमानदारी की मिसाल कायम की रतन मिस्त्री ने,94 हजार व कुछ जरूरी दस्तावेज लौटाए

चित्र
ईमानदारी की मिसाल कायम की रतन मिस्त्री ने,94 हजार व कुछ जरूरी दस्तावेज लौटाए  इंसानियत और ईमानदारी अभी भी जीवित है इसका ये जीता जागता उदाहरण पेश किया रतन मिस्त्री सुपुत्र राजमल गांव चमडेरा जो की पेशे से राज मिस्त्री है शाम को छुट्टी करके अपने घर की तरफ जा रहा था।जिसको रास्ते में एक थैला पड़ा हुआ मिला जिसमें 94000/- कुछ जरूरी दस्तावेज मिले । जिन पर कमला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय कश्मीर सिंह निवासी ग्राम पंचायत मंझगरां वार्ड नं 7, गांब जलाडी का पता मिला । जिस पर रतन ने उनके घर जाकर पैसे व दस्तावेज बापिस किए इस मौके पर रतन ने कहा कि मैं गरीब जरूर हूं पर अपनी मेहनत की रोटी खा कर गुजारा करता हूं पर इंसानियत ओर ईमानदारी आज भी कायम रखी हैं रतन की ईमानदारी को देखकर जलाडी़ गांव वासियों ने खूब प्रशंसा की । इस मौके पर श्री श्री सिंह पठानिया, कमला देवी ,संकुतला, दर्शन, सोनू, संजू, सतीश, अहित, सुमन देवी, मोनिका, ने मिलकर रतन को समनित किया

डै्रगन फू्रट की खेती करने हेतू किसानों को करें प्रेरित - राघव शर्मा

चित्र
  डै्रगन फू्रट की खेती करने हेतू किसानों को करें प्रेरित - राघव शर्मा ऊना :  जिला में किसानों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए डै्रगन फू्रट की खेती को वैकल्पिक व्यावसाय के रूप में अपनाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों के 43 किसानों द्वारा डै्रगन फू्रट की जा रही है तथा 1.72 हैक्टेयर भूमि पर 3,784 डै्रन फू्रट के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डै्रगन फू्रट के आगामी पौधा रोपण मौसम में हरोली, अंब, ऊना तथा गगरेट में भी डै्रगन फू्रट की खेती के लिए किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में लगाए गए डै्रगन फू्रट के बगीचों का भ्रमण कर पौधों की कामयाबी तथा किसानों की फीड बैक लें ताकि अन्य स्थानों पर डै्रगन फू्रट की खेती के संबंध में बेहतर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से डै्रगन फू्रट उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों ...

जायका परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण

चित्र
जायका परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण   मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, वन,पर्यटन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज वन विभाग द्वारा बवेली में जायका परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण। हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र परियोजना एवं आजीविका सुधार योजना जायका जापान सरकार द्वारा वित्त पोषित है। उसके अंतर्गत निर्मित बवेली के बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत नेचर पार्क और भवन निर्माण के लिए 12 लाख स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू वन मंडल में जायका परियोजना के अंतर्गत 12 करोड़ खर्च कर वन विकास समितियां व स्वयं सहायता समूह को गठित कर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक 66 स्वयं सहायता समूह इस योजना से जोड़कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बिक्री करके अपनी आजीविका का उपार्जन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उत्पादों को निर्मित करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें जीविकोपार्जन के लिए सक्षम करना है। इसके सा...

चंबा :सेकेंडरी स्कूल उदयपुर का सालाना पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया

चित्र
  चंबा :सेकेंडरी स्कूल उदयपुर का सालाना पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनायानं चंबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर का सालाना पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए तदोपरांत मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया।  इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के साथ ही वार्षिक रिपोर्ट पेश की।उन्होंने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस

चित्र
तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस ली  चंबा  : जतेन्द्र खन्ना /  ग्राम पंचायत पल्यूर में पिछले दो दिनों से रिहायशी क्षेत्र के इर्द-गिर्द डेरा डाले बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है तेंदुए को चिकित्सीय परीक्षण के लिए वेटनरी अस्पताल लाया जा रहा है। बताते चलें कि 2 दिन पहले एक तेंदुए ने गोशाला में घुसकर चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को गोशाला में बंद करने के साथ ही वन विभाग को सूचित किया था। मगर तेंदुआ गोशाला के छेद से निकलकर भाग गया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ विभागीय टीम का पहरा बिठा दिया था। इसी दौरान तेंदुए के दोबारा से रिहायशी क्षेत्र में घुसते ही वन विभाग की टीम ने इसे ट्रेंकुलाइजर के जरिए बेहोश करके पकड़ लिया। तेंदुआ के पकड़ में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: