शाहपुर में हाइवे निर्माण में लगी गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की हुई मौत

शाहपुर में हाइवे निर्माण में लगी गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की हुई मौत


महाराष्ट्र में बन रहे समृद्धि हाइवे पर ठाणे शहर के शाहपुर में हाइवे निर्माण में लगी एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल भी हुए हैं ।

आपको बता दें कि किसी फ्लाइओवर या एलिवेटेड सेक्शन के बीच में गर्डर रखने या गर्डर के टुकड़ों को जोड़ने के लिए गर्डर लॉन्चिंग मशीनें लगाई जाती हैं। ये कई टन वजन की होती हैं और इन्हें काफी ऊंचाई पर भी लगाया जाता है।

बताया जा रहा है कि यह मशीन लगभग 100 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरी जिसकी वजह से यह हादसा बहुत दर्दनाक हो गया।

मशीन के साथ लॉन्च किए जा रहे गर्डर का हिस्सा भी नीचे आ गिरा है। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।


एनडीआरएफ की दो टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. कहा जा रहा है कि कम से कम 6 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, समृद्धि हाइवे के तीसरे चरण के निर्माण में एलिवेटेड सेक्शन बनाने के लिए गर्डर लॉन्चिंग मशीन लगाई गई थी. अचानक यह मशीन गिर जाने से एक दर्जन से ज्यादा लोग इसके नीचे दब गए. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल भी हुए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत