शाहपुर महिला कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे बढ़ाए हाथ - Smachar

Header Ads

Breaking News

शाहपुर महिला कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे बढ़ाए हाथ

 शाहपुर महिला कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे बढ़ाए हाथ    

 


विधायक केवल सिंह के माध्यम से सीएम राहत कोष को भेजा एक लाख

 सुक्खु सरकार और संगठन मिलकर प्रभावितों के पुनर्वास में करेंगे मदद: पठानिया

धर्मशाला, 06 अगस्त। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए शाहपुर महिला कांग्रेस ने अपने हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। रविवार को महिला ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर के पदाधिकारियों ने महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नीना ठाकुर की अध्यक्षता में विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से सीएम आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रूपये का चेक भेंट किया। इस बाबत शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई।

    विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खु सरकार तथा कांग्रेस संगठन आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा के डे वन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग की तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई यही नहीं राहत मैन्युअल में मुआवजा राशि भी पांच से दस गुणा तक बढ़ा कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है।

  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जिनके आपदा में प्रयासों को वर्ल्ड बैंक द्वारा भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की संवेदनाओं तथा दुख तकलीफों को दूर करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने शाहपुर ब्लाक के कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों से राहत आपदा कोष के लिए धन एकत्रित करने का आग्रह किया है ताकि आपदा की इस घड़ी प्रभावित लोगों की बेहतरीन तरीके से मदद की जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी,पुषा जरियाल पार्षद,सुलेखा देवी,राजकुमारी,नम्रता चंबियाल, कंचन पठानिया,मीनाक्षी राणा ,सरोज बाला,रीना पठानिया, अनिता देवी,जानवी महाजन,सुषमा देवी,सीमा देवी,मधु बाला,राजेश्वरी राणा,आशा देवी पंचायत समिति,वीना चौधरी,सरोशी परमार,कुसम लता पंचायत वार्ड सदस्य ,परवीन कुमारी उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं