हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों एवं बस स्टैंड़ के सुन्दर छाया चित्र बनाने वाले होगें पुरस्कृत - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों एवं बस स्टैंड़ के सुन्दर छाया चित्र बनाने वाले होगें पुरस्कृत

 हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों एवं बस स्टैंड़ के सुन्दर छाया चित्र बनाने वाले होगें पुरस्कृत 


 शिमला : गायत्री गर्ग /   हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने पुर्नगठन के 50वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। परिवहन निगम द्वारा अपने गठन के उपरान्त प्रदेश के भीतर व बाहर विभिन्न बस सेवाए चलाई जा रही है। परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2023-24 अपने गठन वर्ष को एक उत्सव के रूप में मनाया जायेगा एवम् प्रदेश के लोगों को परिवहन निगम की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा। इस क्रम में परिवहन निगम द्वारा सर्वप्रथम परिवहन निगम की बसों एवम् बस स्टैंड़ के छायाचित्र ( photos) / वृतचित्र (videos) मांगें जायेगें। सर्वश्रेष्ठ छायाचित्र ( photos) / वृतचित्र (videos ) को परिवहन निगम द्वारा गठित निर्णायक मण्डल द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। प्रदेश की जनता से आग्रह है कि वह इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ कर हिस्सा लें एवम् अपने परिवहन निगम की बसों एवम् बस स्टैंड से सम्बन्धित छायाचित्र (photos) / वृतचित्र (videos) 16.11.2023 से 30.11.2023 ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर भेजें, जोकि दिनाँक तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की वेबसाइट www.hrtchp.com पर उपलब्ध रहेगा।

जनता से अनुरोध किया जाता है कि छायाचित्र ( photos ) / वृतचित्र

(videos ) केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों एवम् बस स्टैंड से सम्बन्धित होने

चाहिए। प्रतियोगिता से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए उपरोक्त लिंक पर जाएं और

प्रतियोगिता से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी व विवरण प्राप्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं