मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा - उपायुक्त अपूर्व देवगन

 मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा - उपायुक्त अपूर्व देवगन

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया

गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है ।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में मीडिया की स्वतंत्रता प्रतिबिंबित होती है।

रिपोर्टिंग में कई चुनौतियों के बावजूद भी मीडिया अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करता रहा है।

अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ से मीडिया कर्मियों के समक्ष कार्य निर्वहन में सुविधाओं के साथ कई चुनौतियां भी उत्पन्न हुई हैं ।

उन्होंने समाचार संकलन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ आधारित सेवाओं के उपयोग के दौरान समाचार संप्रेषण से पहले सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया ।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर अपने विचार रखे तथा मीडिया कर्मियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बीके पराशर ने संगोष्ठी के थीम विषय सहित मीडिया के विकास एवं विस्तार को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करवाया।

दैनिक समाचार पत्र चंबा एक्सप्रेस के संपादक योगेश महेंद्रू ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मीडिया कर्मियों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों की जानकारी रखी।

अध्यक्ष प्रेस क्लब चंबा दीपक शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

इस दौरान जिला स्तर पर कार्यरत विभिन्न मीडिया कर्मियों ने थीम विषय पर अपने विचार रखें ।

जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय प्रेस दिवस के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग