16 वर्षीय युवती हुई गर्भवती, शक में 60 वर्षीय बुजुर्ग की कर दी हत्या युवती के पिता ने

16 वर्षीय युवती हुई गर्भवती, शक में 60 वर्षीय बुजुर्ग की कर दी  हत्या युवती के पिता ने


मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है यहां 16 वर्षीय युवती गर्भवती हुई, पिता ने बेटी से पेट में पलने वाले बच्चे के बाप का नाम पूछा गया, तो उसने वृद्ध का नाम बता दिया। फिर लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से वृद्ध पर हमला कर दिया। गले में कुल्हाड़ी लगने से वह चोटिल हो गया। आनन-फानन में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के चलते शुक्रवार को वृद्ध की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

रामआसरे कुशवाहा हमीरपुर के जलालपुर थाना इलाके के न्यूलीवासा गांव के रहने वाले थे। उनके दामाद बृजेंद्र कुशवाहा ने बताया, मेरे ससुर रामआसरे खेती किसानी करते थे। क्षेत्र की 16 वर्षीय एक लड़की गर्भवती हो गई। घरवालों ने एक जनवरी को उसका गर्भपात करा दिया। 

आरोप लगाया कि बच्ची के पेट में पल रहा बच्चा रामआसरे का था। जब हम लोगों को पता चला, तो न्यूलीवासा गांव पहुंचे। वहां अपने ससुर से बात की। उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया कि बच्चा उनका नहीं है। तब पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो इंकार कर दिया। साथ ही पंचायत बुलाने से भी इंकार कर दिया। न ससुर ने शिकायत दी और न ही लड़की के परिवार ने। दूसरे दामाद अरविंद ने बताया, अफवाह के बाद लड़की के घर वाले मेरे ससुर से रंजिश रखने लगे। 21 जनवरी की सुबह ससुर रामआसरे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी लड़की का पिता कुल्हाड़ी लेकर आया तथा उनके ऊपर हमला कर दिया। उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला किया। बचाने आई सास रामश्री से भी मारपीट की। चोटिल होने की वजह से ससुर जमीन पर गिर गए। पहले उनको उपचार के लिए सरीला और फिर उरई ले गए। वहां से चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के चलते ससुर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

रामआसरे की 8 बेटियां हैं। इसमें से वह 6 बेटियों की शादी कर चुके थे। जबकि दो बेटी अभी अविवाहित हैं। दामाद ने बताया कि पुलिस ने दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जलालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। रामआसरे की मौत होने पर अब हत्या से संबंधित धारा जोड़ी जाएगी। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।


यह भी पढ़ें:-
यह भी पढ़ें:-

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित