शिक्षा के हब के रूप में विकसित होगा नगरोटा विस क्षेत्र: बाली

 शिक्षा के हब के रूप में विकसित होगा नगरोटा विस क्षेत्र: बाली

 सेरथाना स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत


  स्कूल भवन की मरम्मत के लिए छह लाख तथा पांच सोलर लाइट्स स्वीकृत

धर्मशाला, नगरोटा पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेराथाना के वार्षिक समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगबां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के हर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वचनबद्व तथा निर्धनों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इससे पहले प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप अवस्थी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्रों ने उनके समक्ष अनेक सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की जबकि स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए छह लाख रूपये तथा पांच सोलर लाइट्स के लिए भी स्वीकृति दी। इस अवसर पर चेतन चैहान राष्ट्रीय सचिव कॉंग्रेस, एसडीएम मुनीश शर्मा,, बीएमओ रूबी भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, कांता सरोच,प्रधान सुशील,उपप्रधान कुलभूषण, जिला परिषद सोनिया, विनेश कटोच, रजनीश धीमान, तिलक,सुरेश, कर्म सिंह,जय चंद, हजारा सिंह, रविंद्र सैनी,ऋतु नागपाल,दिनेश, शशि कुमार विभिन्न, स्कूलों के प्रधानाचार्य, विद्यालय के अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित