गणतंत्र दिवस पर श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र को सामाजिक कार्यों के चलते किया सम्मानित

 गणतंत्र दिवस पर श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र को सामाजिक कार्यों के चलते किया सम्मानित

  योग साधना से प्राप्त ऊर्जा देश हित के कार्यों में लगाना हमारा उद्देश्य-- संजीव तूर


 पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा /

        कुछ संस्थाओं द्वारा जनहित देशहित के लिए किए कार्यों के परिणाम धरातल पर नजर आते हैं जिसके चलते ऐसी संस्थाओं को सम्मानजनक दृष्टि से देखा जाता है ऐसी ही एक संस्था श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र जो केवल पठानकोट नगर में ही नहीं अपितु प्रदेश देश व विश्व व्यापी स्तर पर कार्य कर रही है जिसका एकमात्र उद्देश्य व्यक्ति को स्वस्थ तन मन व बुद्धि से एक अच्छा नागरिक व मनुष्य बनाना है ऐसी संस्था का कई बार अन्य संस्थाएं सम्मान करके उनका हौसला बढ़ाती है।

      इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार चोपड़ा सचिव राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष अरुण मरवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन रेन बसेरा, सामने सिविल अस्पताल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर संसार वर्मा तथा विशेष तिथि के रूप में निर्माण संस्था एवं व्यापार मंडल पठानकोट के जिला चेअरमैन चाचा वेद प्रकाश तथा राजकुमार शामिल हुए।

        ध्वजारोहण उपरांत हुए कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के विशेष आमंत्रण पर फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर की अध्यक्षता में पहुंची श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र टीम पठानकोट को व्यक्ति व समाज के कल्याण के लिए किया जा रहे कार्यों के कारण सम्मानित किया गया।

      मंच पर संबोधित करते हुए फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा स्थानीय आयोजक एवं प्रवक्ता संजीव महाजन की अध्यक्षता में नगर के विभिन्न हिस्सों में सात दिवसीय निशुल्क क्लासों का आयोजन किया जाता है जिसमें व्यक्ति को निरोग रहने तथा अच्छा नागरिक बनाने के लिए सिखाया जाता है और इसी के साथ रोजाना सुबह 5:00 से 6:30 बजे तक फॉलोआप का आयोजन स्थानीय गुर करतार फार्म, सैली रोड में किया जाता है और हमारी संस्था के संस्थापक मास्टर्स मास्टर ऑफ़ द यूनिवर्स श्री श्री सुदर्शन जी के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए फॉलोअप से प्राप्त एनर्जी को सामाजिक तथा देश हित के कार्यों में लगाया जाता है। भारत विकास परिषद द्वारा मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संसार वर्मा के हाथों श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र टीम पठानकोट को दोशाला तथा समृद्धि चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर मोनिका, नीलम, विजय लक्ष्मी, रोजी गुप्ता, सरबजीत तूर, रजनी, नमिता, छिंदर, गगन सैनी, करण, सुरेंद्र पाल, विपिन, शशि पाल, तरसेम शर्मा, पंकज शर्मा, गुलशन, पंडित चंद्र मोहन शर्मा, पुनीत महाजन, सतीश महाजन, सरदार कुलवंत सिंह, विकास चोपड़ा, एसडीओ सरदारी लाल गुप्ता सुमित महाजन आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित