जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का कार्यभार संभाला

 जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का कार्यभार संभाला 


पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा /

बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)बटाला शहर में कानून व्यवस्था को बहाल रखने तथा लोगों की मुश्किलों को हल करने हेतु पुलिस प्रशासन वचनबद्ध है। इन विचारों का प्रगटावा जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का चार्ज संभालने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनको ऐतिहासिक व धार्मिक शरह बटाला के लोगों की सेवा करने का मौका दिया गया है तथा वह बटालावासियों तथा आस पास के क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगी। जसवंत कौर ने कहा कि हर सच्चे व्यक्ति को पुलिस द्वारा पूरा इंसाफ दिया जाएगा और शहर में अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु भी ठोस कदम उठाए जाएंगे तथा शहर को नशा मुक्ति और अपराध मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु अपनी डयूटी निभाई जा रही है, वहीं साथ ही लोगों को भी एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य अदा करते हुए शहर में अमन शांति बहाल रखने हेतु पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता है, उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए और सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु वचनबद्ध है और लोगों की सेवा में 24 घंटे उपस्थित है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,