पहले दिन राम मंदिर में हुई अद्भुत घटना, हनुमान जी पहुंचे राम लला के दर्शन को

पहले दिन राम मंदिर में हुई अद्भुत घटना, हनुमान जी पहुंचे राम लला के दर्शन को 


मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया. इतनी बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शनों के लिए पहुंचे कि परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. भक्ति के इस सैलाब में एक बेहद अद्भुत घटना हुई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगें।

मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की माने तो इस घटना को देखकर वो भी चौंक गए. ये किसी चमत्कार से कम नहीं था. उन्हें ऐसा एहसास हुआ कि जैसे स्वयं परम रामभक्त हनुमान अपने प्रभु रामलला के दर्शन करने मंदिर में आए और दर्शन के बाद चले गए. श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ने इस घटना का वर्णन किया है।

ट्रस्ट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस चमत्कारिक और अद्भुत घटना के बारे में बताया है. ट्रस्ट ने कहा, 'आज श्री राम जन्म भूमि मंदिर में हुई एक सुंदर घटना का वर्णन.. आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा. बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे.परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांत भाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया. द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया. सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी राम लला के दर्शन करने आये हों।

आपको बता दें कि मंगलवार को राम मंदिर अधिकारिक तौर पर खुला और पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे, जिसका प्रशासन को भी अनुमान नहीं थी. आधी रात से ही मंदिर के सामने कड़ाके की सर्दी के बीच भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था. देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं राम मंदिर के दर्शन को पहुंचे थे. पहले दिन क़रीब पाँच लाख भक्तों ने राम लला के दर्शन किए जो अपने आप में रिकॉर्ड है. ट्रस्ट के आह्वान के बाद भी भक्त नहीं रुके पहले दिन ही प्रशासन को भीड़ को व्यवस्थित करने में काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर