पंचायतों से जुड़े कार्यों में लेटलतीफी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिम्मेदार व्यक्तियों पर लेंगे एक्शन: किशोरी लाल

 पंचायतों से जुड़े कार्यों में लेटलतीफी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिम्मेदार व्यक्तियों पर लेंगे एक्शन: किशोरी लाल


बैजनाथ पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए कर्मचारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। पंचायती राज से जुड़े कार्यों में लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जिम्मेदार व्यक्तियों पर एक्शन लेने से भी सरकार परहेज नहीं करेगी। ब्लॉक ऑफिस बैजनाथ में पंचायती राज विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने यह बात कही। किशोरी लाल ने विकास खंड बैजनाथ की 50 पंचायतों से आए पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों से उनके क्षेत्र में कहो रहे विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा लिया।

 उन्होंने कहा कि वे स्वयं पंचायत स्तर से उठकर यहां तक पहुंचे हैं इसलिए पंचायतों से संबंधित कार्यों के क्रियान्वन को लेकर उन्हें पूर्ण जानकारी है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का वे स्वयं स्पॉट पर जाकर निरीक्षण करेंगे और जहां कमी आएगी वहां एक्शन भी लेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों के कार्य आम लोगों से जुड़े हैं तथा इनकी गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज पंचायतों के विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गावों का विकास और आम आदमी के लिये मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी और गांव तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान पंचायतों का है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ-साथ विकास कार्यों के लिये जारी धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा में करें, ताकि लोगों को सही रूप में योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

    सीपीएस ने कहा कि मनरेगा के तहत अधिक कार्यों को आरम्भ कर लोगों को लाभ पहुंचाया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बात को भी सुनिश्चित किया जाये कि मनरेगा में रोजगार मांगने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 100 कार्य दिवस उपलब्ध करवाये जाये। उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, विकास में जन सहयोग, विधायक निधि, स्वच्छ भारत मिशन तथा विधायक विकास निधि, कार्यों में तेजी लाये जाये। सीपीएस ने इस दौरान आम जनमानस की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उनका समाधान किया।

धुईं मेले में की शिरकत, विजेता पहलवानों को किया पुरस्कृत

 इसके बाद मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने धार-चढ़ियार में आयोजित धुईं मेले में शिरकत कर जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब वे धुईं लखदाता मेले में आए थे तब मेला कमेटी ने अखाड़े तक सड़क बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद यहां सड़क निर्माण किया गया और उन्हें प्रसन्नता है कि इस वर्ष वे अखाड़े तक गाड़ी से आए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस सड़क को बहुत जल्द पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी की मांग के अनुसार इस अखाड़े को भी बड़ा किया जाएगा बशर्ते मेला कमेटी के पास जमीन उपलब्ध होनी चाहिए।

 सीपीएस ने इस दौरान धुईं लखदाता मेला कमेटी द्वारा आयोजित कुश्ती का अवलोकन कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बड़ी माली के विजेता पहलवान जुमा को 21000 रूपये और उपविजेता पहलवान शिवा को 15000 रूपये तथा छोटी माली के विजेता कुष्णा को ग्यारह हजार तथा उपविजेता साहिल को सात हजार रूपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरास्त के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेले समाज में जीवंतता और समरसता स्थापित करने में अहम योगदान देते हैं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, बीडीओ राकेश पटियाल, नायब तहसीलदार चढ़ियार अभिराय सिंह ठाकुर, गुलाब राज, विनोद राणा, शशि कुमार, करतार चंद, समीर राणा, होशियार राणा, विरेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंधू, राजेश राठौर पंचायतों के सचिव, तकनीकि सहायक, जीआरएस सहित ब्लॉक का स्टाफ तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित