अपने ही दल क़े भी किसी विधायक को लाएं सामने जिसे मिली हो विधायक निधि :राकेश जमवाल

 झूठ बोलकर प्रदेशवासियों को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री

अपने ही दल क़े भी किसी विधायक को लाएं सामने जिसे मिली हो विधायक निधि :राकेश जमवाल 

गुमराह ना करें, जल्द विधायक निधि जारी करें सीएम

विधायक निधि बंद कर प्रदेशवासियों को परेशान करने का काम कर रहे सुक्खू 

आपदा के समय लोगों राहत प्रदान करने में काम आती विधायक निधि

वित्तीय वर्ष के बजट में प्रावधान के बावजूद विधायक विकास निधि रोकना निंदनीय 



( शिमला: गायत्री गर्ग ) भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि वित्त वर्ष बजट में प्रवधान के बावजूद विधायक निधि रोकना जनता को परेशान करना है. आपदा से प्रभावित प्रदेश वासियों की सहायता करना तो दूर अब विधायकों को भी जनता की सहायता करने से वंचित किया जा रहा है. हद तो तब हो गई जब सीएम सरेआम बोल रहे हैं कि उन्होंने विधायक विकास निधि की किस्त जारी कर दी है जबकि सच्चाई यह है कि अभी भी 52 लाख रुपए विधायक विकास निधि की किस्त जारी नहीं की गई है इसके अलावा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने सरकार बनते ही विधायक विकास निधि की करीब 50 लाख रुपए की किश्त रोक दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू नेता प्रतिपक्ष क़े बारे में भ्रामक ब्यान जो मीडिया क़े समक्ष दे रहे हैं मैं खुले मंच से उनसे कहता हुँ कि वे भाजपा का छोड़ कांग्रेस क़े ही ऐसे किसी विधायक को सामने ले कर आएं जिसे विधायक निधि की किश्त मिल गई हो। विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि आज माननीय मुख्य्मंत्री जी जिस कुर्सी पर बैठें हैं उसकी अहमियत भी नहीं समझते है और हिमाचल की जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों को झूठा साबित करने क़े लिए झूठे ब्यान दे रहे हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा विधायकों की विधायक निधि रोकने का फ़ैसला सिर्फ़ प्रदेश के लोगों को परेशान करने के लिए किया गया है. सरकार ख़ुद कुछ कर नहीं रही है इसलिए वह चाहती है कि विधायकों को भी कुछ करने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से हर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में अत्यावश्यक विकास कार्यों को करने के लिए धनराशि जारी करते थे, जिससे बहुत से जनहित के कार्य समय पर संपन्न हो जाते थे और लोगों को बहुत राहत मिलती थी। सड़के, रिटेंशन वॉल, ब्रिज, जल निकासी, जैसे न जाने कितने विकास कार्यों को बिना लंबी काग़ज़ी प्रक्रिया के व्यापक जनहित को देखते हुए तुरंत किया जा सकता है। लेकिन राज्य सरकार ने विधायक निधि को रोककर जनप्रतिनिधियों को विकास के कार्य करने से रोक रही है   

राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। इतने दिनों बाद भी सरकार लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम रही है। ऐसे में विधायक विकास निधि के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के विकास से जुड़े कामों को आसानी से करवाया जा सकता था। इससे लोगों को आपदा के समय में तुरंत राहत मिलती। लोगों ने कांग्रेस को मौक़ा दिया था कि वह बेहतर काम करे। विकास करे। लेकिन यह सरकार लोगों की अपेक्षाओं के विपरीत काम कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,