अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार: कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार

 अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार: कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार 


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया 

 कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोoचंद्र कुमार ने कहा है कि बच्चों को गुणात्मक और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना सबसे जरूरी है ताकि हमारे बच्चे शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनें। यह उद्गार उन्होंने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिद्धपुरघाड़ के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए।

    कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी काफी शिक्षित है लेकिन विरासत में मिली सभ्यता और समृद्ध संस्कृति से विमुख हो रही है। प्रदेश सरकार इस दिशा में कार्य करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने सहित शिक्षा के आधारभूत ढांचे की मजबूती पर विशेष बल दे रही है।

    प्रोoचंद्र कुमार ने कहा कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे परिश्रम और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का साथी बनाएं।

   कृषि मंत्री ने सरकारी स्कूलों से बच्चों के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षकों से बच्चों तथा अभिभावकों में विश्वास की भावना पैदा करने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का भी आग्रह किया। 

      उन्होंने बताया कि सिद्धपुरघाड़ स्कूल में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 37 लाख रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने स्कूल में साइंस की कक्षाएं प्राथमिकता पर शुरू करवाने का आश्वान दिया। उन्होंने स्कूल के पुराने कमरों की मरम्मत तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण के के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।

     कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु स्कूल प्रबंधन को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। 

   इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट व अन्य गतिविधियों बारे जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

  इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा,एसडीओ पवन कौंडल, स्कूल के शिक्षक व स्टाफ,बच्चें,अभिभावक,स्थानीय गण्यमान्य लोग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित