पहले नाबालिग छात्रा से दोस्ती,नहाते हुए बनाया वीडियो,तीन साथियों ने किया गैंगरेप

पहले नाबालिग छात्रा से दोस्ती,नहाते हुए बनाया वीडियो,तीन साथियों ने किया गैंगरेप


गांव के बाहर आरा मशीन पर बुलाया लड़की को और साथ लगते जंगल में की छेड़छाड़ की विरोध करने पर दिखाया वीडियो और वायरल करने की धमकी दे कर किया दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह खिनौना अपराध पुलिस स्टेशन गंगधार, झालावाड़, राजस्थान में थाना अधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि एक साल पहले उसकी बेटी के साथ थाना इलाके के ही एक लड़के 17 वर्षीय ने दोस्ती की थी। कुछ दिन पहले लड़के ने बेटी का नदी में नहाते हुए वीडियो बना लिया था।  

और वह लड़का सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। गुरुवार दोपहर तीन बजे लड़के ने छात्रा को फोन किया और डरा-धमका कर गांव के बाहर एक आरा मशीन पर बुलाया। यहां उस लड़के के तीन और साथी थे। इनकी उम्र भी 17 साल है। लड़के ने नाबालिग को बाइक पर बैठाया और उसके दोस्त दूसरी बाइक पर थे। वहां से चारों आरोपी नाबालिग को जंगल की तरफ सूने स्थान पर ले गए। वहां चारों लड़के छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो उसे वीडियो दिखाया और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इसके बाद चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद लड़के वहां से भाग गए। पीड़िता पैदल घर पहुंची और माता-पिता को पूरी बात बताई। माता-पिता बेटी के साथ गंगधार थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पीड़िता के पिता की किराना की दुकान है। चारों आरोपी लड़के सातवीं-आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं। चारों के पिता मजदूरी करते हैं। चारों लड़के पीड़िता के ही गांव के हैं।

यह भी पढ़ें:-

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,