खाली हाथ सरकार गांव के द्वार, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ : कश्यप

खाली हाथ सरकार गांव के द्वार, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ : कश्यप


13 महीना में 13000 करोड़ का लिया कर्ज आखिर गया कहां : सुखराम 

( शिमला गायत्री गर्ग )

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप व विधायक पावटा साहिब एंव पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने संयुक्त बयान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को फ्लॉप कर दिया है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार खाली हाथ गांव के द्वार जा रही है। सांसद ने इसे जनता के साथ एक और धोखा कर दिया है। सांसद ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के जन मंच कार्यक्रम का कांग्रेस जमकर विरोध किया करती थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा जन मंच के कार्यक्रम बजट के साथ किया करती थी जबकि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बगैर बजट के ही इस कार्यक्रम को कर रही है। सांसद ने तंज करते हुए कहा कि सरकार गांव के द्वार जाए चाहे किसी के द्वार काम किसी के हो नहीं रहे हैं केवल और केवल लोगों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। नेता गांव के द्वार कार्यक्रम में अगर कुछ कर रहे हैं तो केवल अधिकारियों को डांट डपटकर अपनी नाकामियों पर पर्दे डाल रहे हैं।


वहीं पूर्व मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने अपने बयान में सरकार से पूछा कि 13 महीने में 13000 करोड़ का कर्ज लिया है आखिर यह पैसा कहां गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े हैं सरकार खाली हाथ होने का रोना रो रही है। ऐसे में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम कर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश बल्कि जिला सिरमौर जहां सरकार का एक मंत्री और दूसरे विधानसभा उपाध्यक्ष है बावजूद इसके जिला का विकास कोसों दूर चला गया है । उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि गांव के द्वार कार्यक्रम बजट के साथ करें ना कि खाली हाथ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,