सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें सभी नागरिक, विशेषकर युवा - उपायुक्त किन्नौर

 सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें सभी नागरिक, विशेषकर युवा - उपायुक्त किन्नौर


उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज जिला के उपायुक्त सभागार में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे हर एक मोती आपस में मिल कर सुंदर माला में पिरोह जाते हैं वैसे ही हर एक व्यक्ति के मतदान से एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।

उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ”वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालें हम” है तथा वाक्य में मतदान की महत्ता अर्थपूर्ण ढंग से शामिल है। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूचि में दर्ज नहीं है को मतदाता सूचि में नाम दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह दिवस बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाता है ताकि पात्र मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस भी है। 25 जनवरी, 1971 को इस पहाड़ी प्रदेश को 18वें स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई तथा यहां उपस्थित ऐसे युवाओं जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण की है को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए जिनमें रवि कुमार, तमन्ना नेगी, सविना, हिमांशु तथा आयुष कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संदेश भी प्रसारित किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डाईट रिकांग पिओ की छात्रा साक्षी, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ की छात्रा नेन्सी नेगी, निर्जला, इंदु बाला व नीता, छात्र चिराग, संतोष व ईश्वर सिंह ने मतदान के महत्व बारे भाषण प्रस्तुत किया। इसके अलावा डाईट रिकांग पिओ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी गई तथा आईटीआई के छात्रों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इन सभी को सम्मानित किया गया।

तहसीलदार निर्वाचन ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यावाद किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में भी चिकित्सकों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मतदान की शपथ ली गई।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता सहायक आयुक्त-उपायुक्त संजीव कुमार भोट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित