पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के 56 पद जल शक्ति विभाग ज्वाली में भरेगें

पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के 56 पद जल शक्ति विभाग ज्वाली में भरेगें 

ज्वाली : जल शक्ति विभाग जवाली में पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि पंप आप्रेटर के 16 पद, पैरा फिटर के 6 पद व मल्टी पर्पज वर्कर के 34 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंप आप्रेटर व पैरा फिटर को 6000रुपए मासिक तथा मल्टी पर्पज वर्कर को 4400रुपए मासिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंप आप्रेटर पद पर आवेदन करने वालों को 10वी प्रमाण पत्र सहित इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मेकेनिक, पंप मेकेनिक, पंप आप्रेटर कम मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पैरा फिटर के लिए 10वी प्रमाण पत्र सहित फिटर, पलंबर का सर्टिफिकेट तथा मल्टी पर्पज वर्कर के लिए मिडल पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ 10वी का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर आवेदक पहली फरवरी 2024 से 9फरवरी 2024 तक सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए 18 से 45वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,