रामगंगा नदी पर बने बैराज पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे गिरी,4 की हुई मौत

रामगंगा नदी पर बने बैराज पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे गिरी,4 की हुई मौत 


जहां कार गिरी वहां नदी की गहराई करीब 35 फीट है,मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया,सभी मृतकों के शव अस्पताल पहुंचा दिए गए,पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नदी में से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली इलाके में मंगलवार देर शाम का है. घटना के वक्त कार में सवार लोग रामगंगा नदी पर बने बैराज पुल को पार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि उस समय कोहरा खूब था. ऐसे में इनकी गाड़ी जैसे ही गेट नंबर-20 के पास पहुंची, अचानक से ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया. जब तक गाड़ी में सवार लोग कुछ समझ पाते, इनकी गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। लोगों ने तुरंत नदी में कूद कर कार सवारों को बचाने की भी कोशिश की. हालांकि बड़ी मुश्किल से एक व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका. बाकी के चार लोग गाड़ी के अंदर ही फंसे रह गए और नदी में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई. राम में करीब नौ बजे तक पुलिस ने गाड़ी समेत सभी मृतकों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके साथ मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया गया है।

पुलिस के मुताबिक कार सवारों दो लोग नूरपुर छीबरी के ग्राम प्रधान रऊफ अहमद के बेटे सिकंदर (20) और माहरुफ (28) हैं. ये दोनों मंगलवार की शाम को नुमाइश देखने के लिए अफजलगढ़ गए थे. इनके साथ गांव के ही तीन युवक खुर्शीद (38), अब्दुल रशीद (23) और फैसल (22) भी थे. इस हादसे में सिकंदर को तो बचा लिया गया है।

बाकी चारों लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान रऊफ अहमद ने 15 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी. यह हादसा नुमाइश से लौटते समय हुआ. सीओ अर्चना सिंह और कोतवाल धीरज सिंह ने बताया कि सिकंदर को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जेसीबी और क्रेन की मदद से गाड़ी को भी नदी से बाहर निकाला गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,