नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ

 नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ


मंडी नगर निगम मंडी के पांचों मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई।

    प्रदेश सरकार ने नेला वार्ड के दिनेश पटियाल, टाराना के नितिन भाटिया, भगवाहन मुहल्ला के यशकांत कश्यप, पड्डल वार्ड के दर्शन ठाकुर व लोअर समखेतर के संजय शर्मा का पार्षद के रूप में मनोनयन किया है। सभी मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू का आभार जताते हुए मंडी के नियोजित विकास में सक्रिय योगदान का अपना संकल्प दोहराया।

     उपायुक्त ने इस अवसर पर शपथ लेने वाले पांचों मनोनीत पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर महापौर वीरेंद्र भट्ट, उप-महापौर माधुरी कपूर सहित अन्य पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त एच.एस.राणा व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,