राम मंदिर ने देश के करोड़ों लोगों को सनातन से जोड़ा : परमजीत सिंह गिल

 राम मंदिर ने देश के करोड़ों लोगों को सनातन से जोड़ा : परमजीत सिंह गिल

 विरोधियों ने मंदिर के नाम को लेकर विवाद खड़ा कर सनातन प्रेमियों को दशकों तक अयोध्या की पवित्र भूमि से वंचित रखा 

पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा /


 बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि अयोध्या में बने राम मंदिर ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों लोगों को सनातन से जोड़ा है।

 गिल ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देश के करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति देखने को मिली, जिसने संकल्प लिया कि भारत को एक विकसित देश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

 गिल ने कहा कि भगवान श्री राम हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में 'देव से देश' और 'राम से राष्ट्र' की बात ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है और यही सभी की भावना है कि आज सनातन संस्कृति पुनः अपनी ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। जिसे कुछ सदियों पहले विदेशी आक्रमणकारियों ने मिटाने का प्रयास किया था।

 गिल ने कहा कि अयोध्या में श्री राम चंद्र जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने एकत्र होकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। जिससे ऐसा लग रहा था कि देश में फिर से राम राज स्थापित हो गया है। जबकि पिछली सरकारों ने भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर विवाद खड़ा कर दशकों तक सनातन प्रेमियों को अयोध्या की पवित्र भूमि से वंचित रखा था।

 गिल ने कहा कि देशवासी अब विभाजनकारी ताकतों से भलीभांति परिचित हो चुके हैं और विरोधियों के किसी भी प्रकार के गुमराह करने वाले बहकावे में नहीं आ रहे हैं। जिससे अब हर जगह राम राज की छवि नजर आने लगी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,