आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

 आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

   


   कहा, विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी

      हर चैराहे पर बनेंगे रेन शेल्टर तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे

  धर्मशाला नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की है। मंगलवार को नगरोटा विस क्षेत्र के जन्दराह पंचायत के अंतर्गत खबल खोली में गांव के बुजुर्गों जिनमें प्यार चंद, कौशल्या देवी और अन्य बुजुर्गों से नवनिर्मित रेन शेल्टर का उद्घाटन अपनी मौजूदगी में करवाया। इससे पहले भी सितंबर माह में नगरोटा विस क्षेत्र में पांच लाख की लागत से भरोबड़ चैक के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन भी पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वरिष्ठ नागरिकों से करवाया था।< /p>

    इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए वरिष्ठ जनों तथा बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद जरूरी होता हैै इसी के मध्येनजर नगरोटा विस क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास की कार्य योजना भी आम जनमानस के सुझावों के आधार पर ही तैयार की जाएगी ताकि विकास में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा सके। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के विभिन्न चैकों के सौंदर्यीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इसके साथ ही मुख्य चैराहों पर रेन शेल्टर बनाए जाएंगे साथ में लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें नगरोटा बगबां में टूरिज्म विभाग का होटल भी खोला जाएगा तथा देश का सबसे बड़ा फाउंटेन भी नगरोटा में स्थापित होगा इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे जिसमें बच्चे तथा बुजुर्ग सुबह तथा शाम अपना समय व्यतीत कर सकें। बाली ने कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नगरोटा विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। इसके साथ ही पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने मंगलवार दोपहर बाद बालू ग्लोआ में बालू ग्लोआ, खप्पर नाला, घीन, मोरथ जसाई, बड़ोह, सरोतरी,ऊपरली कोठियां, के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निपटारा किया। उन्होंने बड़ोह में लाइट लगाने की घोषणा भी की है।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग कमल चैधरी, विशाल पत्रवाल, तहसीलदार शिखा राणा, एसडीओ आईपीएच नितिन चनोरिया, एसडीओ सुनील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपप्रधान संजय, विशाल,फिना राम, रूमा कौंडल, जुल्फीराम और ग्रामीण मौजूद रहे।


/>

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर