9 करोड़ से बनेगी रठां-रोपा-घाड़-कपूर बस्ती और मनियाडा-बोदल-कोठी सड़कें : आशीष बुटेल

9 करोड़ से बनेगी रठां-रोपा-घाड़-कपूर बस्ती और मनियाडा-बोदल-कोठी सड़कें : आशीष बुटेल

आशीष ने पुरस्कृत किये घाड़ के होनहार



( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घाड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

   सीपीएस ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत टैबलेट वितरित किये जा रहे हैं। इस योजना में जिला कांगडा के भी 2 हजार मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 110 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट दिये गए हैं। 

    उन्होंने स्कूल के पुराने भवन पर छत डलवाने, ग्राउंड के साथ ड्रेन बनाने व स्कूल में कब्बड़ी का सिंथैटिक कोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से घाड़ स्कूल में वोकेशनल कोर्स शुरू भी आरम्भ किया जाएगा।    


     शसीपीएस ने कहा कि रठां-रोपा-घाड़-कपूर बस्ती के लिए 4.50 करोड़ रुपए की लागत से साढ़े 4 किलोमीटर तथा साढ़े 4 करोड़ से मनियाडा-बोदल-कोठी तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के धनराशि जारी कर दी गयी है।

    सीपीएस ने इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों को शैक्षणिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 21 हज़ार व प्राथमिक स्कूल दत्तल, धाड़ के लिए 5-5 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। 

   विधालय के छात्र आदित्य, आर्यन और पलक ने मुख्य संसदीय सचिव, आशीष बुटेल को उनका स्केच भेंट किया।

    इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू महाजन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।


    कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, एसडीओ जल शक्ति, विद्युत व लोक निर्माण विभाग, प्रधान रमेश चंद, निशा, उप प्रधान ललिता वालिया, अनिल, एसएमसी प्रधान नवीन, समस्त वॉर्ड सदस्य, रमेश नाग, सुनील चंदेल, पंचम राणा, बलजीत शर्मा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित