आपदा प्रभावित गांव को आधुनिक रूप से बसाया जाएगा - राम कुमार

 आपदा प्रभावित गांव को आधुनिक रूप से बसाया जाएगा - राम कुमार

ग्राम पंचायत साईं में विभिन्न विकास कार्यो के लिए दिए 20 लाख रुपए


18 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित साईं गांव को आधुनिक रूप में बसाया जाएगा। राम कुमार आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राम कुमार ने कहा कि गत वर्ष में आई आपदा के कारण साईं गांव में अत्याधिक नुकसान हुआ है और यहां के अनेक निवासियों के आवास क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया है। आवास निर्माण के लिए नियमानुसार भूमि और धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को आवास निर्माण के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने के लिए कार्यवाही अमल में लाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के साथ-साथ जन-जन के घर-द्वार पर पहुंच कर समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में राज्य सरकार रोज़गार एवं स्वरोज़गार सृजन पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने 4120 करोड़ रुपए के 227 निवेश प्रस्तावों को स्वीकृत किया है। इनमें 14149 युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना आरंभ की है। योजना के पहले चरण में 500 ई टैक्सी परमिट जारी किए जाएंगे। यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं को निश्चित आय सुनिश्चित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के इंतकाल इत्यादि राजस्व कार्य करवाने के लिए आयोजित की गई लोक अदालतों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। केवल बद्दी तहसील में ही प्रथम लोक अदालत में 701 इंतकाल किए गए।

उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में जल वितरण में भेद-भाव न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाए।

उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत साईं में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत साईं के लिए 20 सोरल लाईट प्रदान करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भुड्ड-पट्टा मार्ग का कार्य 12 करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र आरम्भ होगा। सड़क निर्माण के उपरांत इस मार्ग पर परिवहन निगम की बसें भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि टाली में जोगिन्द्रा बैंक की शाखा, साईं में आई.टी.आई स्थापित करने तथा क्षेत्र में परिवहन निगम की बसें आरम्भ करने का मामला मुख्यमंत्री से उठाया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर नशा निवारण अभियान के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए और लोगों को नशा निवारण में सकारात्मक भूमिका की शपथ दिलाई।

उन्होंने इस अवसर पर बेटी जन्मोत्सव के तहत क्षेत्र की कन्याओं को सम्मानित किया। उन्होंने अन्न प्रराशन संस्कार तथा गोद भराई की रस्म भी सम्पन्न करवाई।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न शिकायतों का निपटारा समयबद्ध सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि मिलने के उपरांत निर्माण कार्य 02 माह की अवधि में शुरू करने चाहिए, ऐसा न होने पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रस्तुत विभिन्न मांगों पर पैसा उपलब्ध होने के अनुसार कार्य किया जाएगा।

पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला ने इस अवसर पर लोगों को फाइबर अपराध के विषय में जागरूक किया।

आज आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में 18 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। 149 मांगे प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 119 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा गया। 21 आभा आई-डी बनाई गई।

खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुलतार सिंह, ग्राम पंचायत साईं के प्रधान मेहर चंद, उप प्रधान प्रेम चंद, पूर्व प्रधान नसीब चंद, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, बीबीएनडीए के उप मुख्य कार्यकारी नरेन्द्र आलुवालियां, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी प्रियंाक गुप्ता, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित